हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा बिहार से नेपाल रवाना, रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर हुआ स्वागत
रक्सौल।(vor desk)।धर्म जागरण समन्वय व बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान के बैनर तले आयोजित 'हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा 'शनिवार को बिहार सीमा से नेपाल के लिए रवाना हुई।इस मौके पर रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर सीमा जागरण मंच के प्रांत समन्वयक महेश अग्रवाल और मंत्री धीरज कुमार ,धर्म जागरण समन्वय के विभाग प्रमुख प्रेम चंद्र,भारत विकास परिषद के पूर्व सचिव नितेश कुमार सिंह ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार,नगर विस्तारक हिमांशु मंटू कुमार आदि के नेतृत्व में धर्म रथ के साथ-साथ धर्म ध्वज और सनातनी हिंदू जत्था का पुरजोर स्वागत किया गया।
यात्रा के सभी सहभागी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए शुद्ध शीतल पेयजल व शरबत पिलाया।उधर,नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर विश्व हिंदू परिषद के देख रेख में वीरगंज के ...









