अमृत महोत्सव वर्ष में रक्सौल स्टेशन पर शान से लहराया 100 फिट ऊंचा तिरंगा ध्वज!
रक्सौल।( vor desk )।तिरंगा हमारी आन बान शान और हमारे संघर्ष की कहानी कहता है। यह जब भी जहां भी फहराता है, इसकी कलाबाजियां, हवा से अठखेलियां हर भारतीय को जोश और उमंग से भर देती हैं। ऐसा ही उमंग नेपाल सीमावर्ती रक्सौल रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जब यहां 100 फुट ऊंचे हाईमास्ट पर 20 फुट चौड़ा और 30 फुट लंबा तिरंगा फहराया गया। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल अंतर्गत रक्सौल में फहराया गया यह तिरंगा 365 दिन 24 घंटे आकाश में फहरता रहेगा।तिरंगे पर 24 घण्टे प्रकाश की व्यवस्था की गई है।
हुआ लोकार्पण:आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव समारोह के अवसर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या तिरंगे के लोकर्पण कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह,आईओडब्लू एसके मिश्रा व डीसीआइ संजय कुमार समेत रेलवे, आरपीएफ ,जीआरपी के अधिकारीगण मौजूद रहे।यह ध्वज रक्सौल रेलवे स्टेशन के प्र...









