रक्सौल: सशक्त स्थायी समिति की बैठक में 38 योजनाओं का चयन,तदर्थ समिति का हुआ गठन
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसदन में गुरुवार को नगर परिषद बोर्ड के सशक्त स्थायी समिति की बैठक ईओ डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। बैठक में तदर्थ समिति की गठन सहित पांच मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्व प्रथम बैठक की कार्यवाही आरंभ होते ही माननीय सदस्यों द्वारा वित्तीय कार्यों के लेखा - जोखा से संबंधित तीन सदस्यीय वित्तीय लोक लेखा समिति के गठन से संबंधित प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।
सभापति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गठित तदर्थ समिति में सेवा निवृत सीओ सुनील कुमार मल्ल,वार्ड 24 की पार्षद डिंपल चौरसिया, वार्ड 3 के पार्षद विरेंद्र प्रसाद शामिल हैं। वहीं नप स...









