भेडिहरवा क्रिकेट टीम ने बेतिया डीके इलेवन को 3 विकेट से हरा कर शील्ड पर किया कब्जा!
--विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व नगद राशि देकर किया गया सम्मानित
रक्सौल। (Vor desk) ।एमएससीसी भेलाही द्वारा आयोजित सुमन चैलेंजर अंतराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच डीके इलेवन क्रिकेट टीम बेतिया व भेडिहरवा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय पुरन्दरा भेलाही के प्रांगण में आयोजित इस मैच में भेडीहरवा की टीम बिजयी हुआ ।बेतिया क्रिकेट टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुवे निर्धारित 20 ओभर में 7 बिकट खोकर 217 रन बनाया। इसके जबाब में भेडिहरवा टीम ने 19 ओवर 2 बॉल में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।विजेता टीम के कप्तान सकील खान व उपविजेता टीम के कप्तान राज कुमार पटेल को मुख्य अतिथि नेपाल के विधायक श्याम प्रसाद पटेल,जदयू प्रदेश सचिव कपिलदेव प्रसाद, जिला पार्षद उपाध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद,जदयू नेता ब...









