सरिसवा नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने का निर्देश
रक्सौल।( Vor desk) ।सरिसवा नदी के शुद्धिकरण हेतु शिक्षाविद डॉ स्वयंभू शलभ द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के आलोक में उक्त नदी में अपशिष्ट पदार्थ को डाले जाने के ऊपर यथोचित कार्रवाई करने हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक आशुतोष कुमार ने निर्देश जारी किया है। विभाग द्वारा उक्त आशय का पत्र जिला पदाधिकारी, मोतिहारी सह गंगा विकास समिति के अध्यक्ष को भेजा गया है। साथ ही ठोस अपशिष्ट पदार्थ का नदी में प्रवाह वर्जित करने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर परिषद रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है।
विभागीय पत्र में आगे बताया गया है कि सरिसवा नदी के जल को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से रक्सौल नगर परिषद में आई एंड डी और एसटीपी के निर्माण हेतु विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) नई दिल्ली को भेजा गया है।
ज्ञातव्...









