आर्मी जवान राधा मोहन गिरी की रिहाई को लेकर रक्सौल में कैंडल मार्च,पुलिस जुल्म के खिलाफ नारेबाजी!
रक्सौल।(vor desk)।राधामोहन कुमार नामक एक आर्मी जवान की रिहाई को लेकर रक्सौल में अपने हाथो में केंडल और रिहाई की मांग की तख्ती के साथ बुधवार की संध्या कैंडल मार्च किया गया और पुलिस जुल्म के खिलाफ में नारे बाजी की गई।
बीते दिनों रक्सौल में उक्त आर्मी जवान के साथ रक्सौल पुलिस सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार व एक अन्य जवान के साथ की गयी मारपीट के बाद ऑर्मी जवान को जेल भेजे जाने से नाराज लोगों ने यह रैली निकाली।
सेना जवान के समर्थन में निकली रैली पोस्ट ऑफिस रोड से निकल कर नगर परिक्रमा के बाद समाप्त हुयी। रैली का नेतृत्व कर रही महिला नेत्री पूर्णिमा भारती ने कहा रक्सौल में बढ़ चले अफसरशाही का नतीजा है कि अपराधी खुलेआम सड़क पर घूम रहे और आम जनता के साथ-साथ भारतीय सैनिक पर झूठा मुकदमा लगा कर उसके साथ बर्बरता किया जा रहा है।जब तक आर्मी जवा...









