इंटरसिटी ट्रेन के लिए रणजीत सिंह और श्लोक कुमार ने शुरू किया आमरण अनशन,एसडीओ रविकांत सिन्हा ने की मुलाकात,स्वास्थ्य स्थिति नाजुक!
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था के रंजित सिंह के नेतृत्व में गत बारह दिनों दिनों से रक्सौल पाटलीपुत्र इंटरसिटी ट्रेन परिचालन को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। आंदोलन अब काफी खतरनाक मोड़ पर आ गया है।आंदोलन भूख हड़ताल में परिवर्तित होकर सोमवार से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है।अनशनकारियों के स्वास्थ्य की स्थिति काफी गंभीर बन गई है।रंजित सिंह के पेट में दर्द होने लगा है तो श्लोक शरार्फ के लिवर में समस्या उत्पन्न हो गई है।प्रचंड गर्मी ने आंदोलनकारियों की स्थिति भयावह कर दिया है।अनशन पर बैठे स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और सहयोगी श्लोक कुमार की तबीयत बिगड़ने लगी है।सोमवार से उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।अब तक कोई सुनवाई नही होने से क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश बढ़ने लगा है।
इधर,लगातार अनशन पर बैठे रणजीत सिंह और श्लोक कुमा...









