रक्सौल में एनयूजेआई के बैनर तले होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का हुवा आयोजन
--पत्रकारों ने आपसी एकता व एकजुटता कायम रखने का लिया संकल्प,नशा मुक्त और सुखी होली पर बल
रक्सौल (vor desk)।नेशनल यूनियन ऑफ जॉर्नलिस्ट इंडिया बिहार के रक्सौल अनुमण्डल इकाई के तत्वाधान में रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित वाई एस रिसोर्ट के सभागार में होली मिलन सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय पत्रकार अशोक कुमार सिंह,मनीष कुमार सिंह ,नेपाल के वरीय पत्रकार चन्द्रकिशोर झा,मुनेश राम,दीपक अग्निरथ,सोमेश्वर वर्मा,राजेश केशरीवाल ,नूतनचंद्र त्रिवेदी,डीएन कुशवाहा,गणेश शंकर,अनुज कुमार,नवीन सिंह,रविरंजन वर्मा,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ,सुबोध गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे,प्रवीण कुमार,आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर पत्रकारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व मुह मीठा करा होली की शुभकामनाये दी ।वही पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक...









