गांधी के राम राज देखीं रउआ कागज पर … पोखरा और इंदिरा आवास देखीं रउआ कागज पर… !
काव्य पाठ करती शिखा रंजन
*होली के पूर्व संध्या स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह आयोजित
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल संस्था द्वारा होली की पूर्व संध्या शहर के हजारी मल स्कूल के प्रांगण में कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छ रक्सौलसंस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डा o हरिन्द्र हिमकर ने की।मंच संचालन-अवध किशोर "अनुराग" ने की।उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि और वरिष्ठ समाजसेवी भरत प्रसाद गुप्त ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कवि सम्मेलन और साहित्यिक गोष्ठियों का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए,यह कुरीतियों को मिटाने के साथ समाज को दिशा देने के साथ नव निर्माण का कार्य करती है।होली पर काव्य पाठ से पर्व का आनंद और मस्ती को दुगुना हो जाता है।कार्यक्रम की शुरुवात सरस्वती ...









