Monday, August 10

Author: VorDesk

समारोहपूर्वक मना रक्सौल स्थित  कैंडी स्वीट्स का 18वाँ वार्षिकोत्सव  !

समारोहपूर्वक मना रक्सौल स्थित कैंडी स्वीट्स का 18वाँ वार्षिकोत्सव !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल । (Vor desk)।शहर के मयूर गली स्थित कैन्डी स्वीट हाउस का 18वाँ वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं केक काट कर किया गया ।इस मौके पर महेश अग्रवाल ने कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री तथा वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को बधाई देते कहा कि सभी उपभोक्ताओं की कसौटी पर सदा खरा उतरने तथा सदा सेवा भाव के साथ उच्च क्वालिटी की विभिन्न किस्म की मिठाइयां , नमकीन समेत अन्य उत्पाद उपलब्ध कराने के कारण ही कैन्डी स्वीट हाउस परिवार अपना 18वाँ वार्षिकोत्सव मनाने में सफल हो रहा है ।वहीं कैन्डी स्वीट हाउस के प्रोपराइटर हरीश खत्री ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बढ़ती स्पर्धा के बावजूद उन्होंने मिठाइयों ,  फास्टफूड समेत तमाम तरह के नमकीन की गुणव...
रक्सौल के 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित  स्वास्थ्य मेला में टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक

रक्सौल के 15 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आयोजित स्वास्थ्य मेला में टीबी रोग के प्रति किया गया जागरूक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य की बेहतरी हेतु रक्सौल प्रखंड के 15 आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मंगलवार को मासिक हेल्थ मेला का आयोजन किया गया।जिसमे सैकड़ो ग्रामीणों को टीबी संबंधित जागरूकता तथा सेवाएं प्रदान की गई।साथ ही टीबी रोग के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।इनमे कुछ मरीजों को खखार ,एक्सरे जांच समेत इलाज के पीएचसी रेफर किया गया। टीबी मरीजों और हाई रिस्क वाले मरीजों का फॉलोअप जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर रणजीत कुमार राय के निर्देश पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन की मॉनिटरिंग और एसएलटीएस संजीव कुमार गुप्ता के देखरेख में टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया।साथ ही पिछले पांच वर्षो से रोग ग्रस्त टीबी मरीजों का फॉलो अप भी किया गया।उनके परिवार के सदस्यों की हेल्थ स्क्रीनिंग हुई।साथ ही कोविड़ संक्र...
संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संत माइकल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रक्सौल आसपास, सीमांचल
बच्चों के नंबर पर नहीं, उसके ज्ञान को बढ़ाना है उदेश्य : अरूण रक्सौल। (Vor desk)। जिंदगी में सफल होना तो सफलता को पैसे से कभी मत आंकना. सफलता को इससे आकंना कि जिंदगी में कितने लोगों को आपसे फायदा हुआ है. आप अपने चरित्र पर ध्यान दिजीए, किसी भी फिल्ड में जाने पर आपका चरित्र ही आपको संबल प्रदान करता है. आपका चरित्र मजबूत है तो इससे समाज का चरित्र मजबूत बनता है और समाज का चरित्र मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा. उक्त बातें कमांडिंग ऑफिसर सैनिक कल्याण बोर्ड पूर्वी-पश्चिमी चंपारण कर्नल ए के राणा ने बुधवार को शहर के बाइपास स्थित संत माइकल इंग्लिश स्कूल के 5 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं. उद्घाटनकर्ता के तौर पर कार्यक्रम में शामिल कर्नल राणा ने कहा कि विधार्थी जीवन से लेकर हर किसी को अनुशासन में रहना जरूरी होता है, इससे समाज में आपकी एक अलग पहचान बनती है. इधर, सं...
हैदी हेरिटेज एकेडमी, कोटद्वार-पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड के प्रबंध निदेशक ने की बैठक

हैदी हेरिटेज एकेडमी, कोटद्वार-पौड़ी, गढ़वाल, उत्तराखंड के प्रबंध निदेशक ने की बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के मुख्य पथ स्थित सूरज होटल परिसर में हैदी हेरिटेज एकेडमी,कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल, उतराखंड के प्रबंध निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल कुँवर अजय सिंह ने नगर के गणमान्य नागरिकों , शिक्षाविदों एवं अभिभावकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रबंध निदेशक ले.कर्नल अजय सिंह ने नये सत्र में अपने विधालय में विधार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया तथा पठन-पाठन, हॉस्टल, फी स्ट्रक्चर तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का विशेष रूप से उल्लेख किया।साथ ही श्री सिंह ने प्रेस वार्ता मे प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रमुख पत्रकारों को बताया कि भूमंडलीकरण के इस दौर में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ा है तथा सभी अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के प्रति अत्यधिक सजग हैं तथा वे गुणवत्ता तथा संस्कार युक्त शिक्षा दिलाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों एवं नगर के नागरिकों की ...
अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बहुजन नायक कांशीराम का 88 वां जयंती समारोह !

अंबेडकर ज्ञान मंच ने मनाया बहुजन नायक कांशीराम का 88 वां जयंती समारोह !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk)।प्रखंड के हरदिया पंचायत के रतनपुर गांव में अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में बुधवार को बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम का 88 वां जयंती समारोह रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस मौके पर मंच के संस्थापक मुनेश राम,हरिनंदन पासवान,रविंद्र कुमार,ताराचंद राम ने संयुक्त रूप से केक काट उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।मंच के सदस्यों ने उनके जीवनी और संघर्षों पर प्रकाश डाला तथा उन्हें बहुजन समाज के लोगों के लिए राजनैतिक प्रेरणा का श्रोत करार दिया। संस्थापक मुनेश राम ने कहा कि सदियों से शोषित -पीड़ित व अभिवंचित वर्ग के लोगों के बीच राजनैतिक चेतना जागृत करनेवाले महापुरुष थे,जिन्होंने सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आंदोलन की नींव रखी तथा संख्यानुपाती भागीदारी की आवाज देश में बुलंद किया।उन्होंने संवैधानिक व्यवस्था के तहत शासन व प्रशासन में...
मिट्टी बचाने के लिए 12माह से साइकल पर यात्रा कर जागरूकता फैला रहे मध्य प्रदेश के सुरेंद्र नश्वर यादव पहुंचे रक्सौल,स्कूली बच्चों को किया जागरूक!

मिट्टी बचाने के लिए 12माह से साइकल पर यात्रा कर जागरूकता फैला रहे मध्य प्रदेश के सुरेंद्र नश्वर यादव पहुंचे रक्सौल,स्कूली बच्चों को किया जागरूक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल और भेलाही में मिट्टी बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मिट्टी बचाओ अभियान के लिए जागरूकता फैलाने हेतु भारत भ्रमण पर निकले मध्य प्रदेश के निवासी सुरेंद्र नश्वर यादव रक्सौल मंगल वार को पहुंचे और जहां संत बेसिल स्कूल, एऑन क्लासेज के बाद भेलाही के एन जी पब्लिक स्कूल में उनका स्वागत हुआ।इस दौरान जागरूकता अभियान के तहत उन्होंने सभी को मिट्टी की स्थिति और भावी खतरे के बारे में अवगत कराया।इसके बाद वे अपनी बिहार यात्रा पर आगे बढ़े। इन्होंने अपनी यह यात्रा 26 मार्च 2022 को ईशा योगा सेंटर कोइंबटोर से शुरू की थी । जिसके पहले चरण में इन्होंने दक्षिण भारत से कश्मीर तक का सफर तय किया। उसके बाद दूसरे चरण में द्वारका से अरुणाचल प्रदेश के इटानगर तक की यात्रा तय की। लगभग 12 महीनों से मिट्टी बचाओ अभियान खातिर जागरूकता फैलाने के लिए साइकि...
वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष चुने गए अनिल पटवारी,नई कार्य समिति गठित!

वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष चुने गए अनिल पटवारी,नई कार्य समिति गठित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज स्थित वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ।जिसमे संघ के अध्यक्ष पद पर अनिल पटवारी, प्रथम उपाध्यक्ष हरि गौतम ,द्वितीय उपाध्यक्ष माधव राजपाल और महासचिव आशिष् लाठ ,,कोषाध्यक्ष शिवजी प्रसाद साह कलवार, सह कोषाध्यक्ष अनोज रूंगटा,सचिव सुशांत कुमार चचान,प्रेम चंद्र गोयल,सह सचिव नीरज अग्रवाल,नरेश कुमार अग्रवाल टीबडेवाल निर्बिरोध निर्बाचित हुए।इसकी पुष्टि करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकृत बाल मुकुंद खरेल ने बताया कि 11पदाधिकारी के साथ ही 35सदस्यीय कार्यसमिति का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। बताया गया कि निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराने में वर्तमान अध्यक्ष सुबोध गुप्ता की महती भूमिका रही।उनका कार्यकाल समाप्त होने पर यह चुनाव हुआ।अध्यक्ष अनिल पटवारी नई कार्यकारिणी के साथ शीघ्र ही कार्यभार संभालेंगे। बता दे कि श्री पटवारी इससे पह...
2किलो100ग्राम चरस के साथ एसएसबी ने नेपाली तस्कर को रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा!

2किलो100ग्राम चरस के साथ एसएसबी ने नेपाली तस्कर को रक्सौल बॉर्डर से पकड़ा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। भारत नेपाल सीमा पर इन दिनों बड़े पैमाने पर मादक पदार्थो की तस्करी जारी है।इसी बीच एसएसबी47वी बटालियन ने रक्सौल बॉर्डर से दो किलो एक सौ ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।बताया गया की चरस की खेप नेपाल से लाई जा रही थी।इसी बीच गुप्त सूचना पर एसएसबी की टीम ने अभियान चलाया,जिसमे उक्त सफलता मिली।दो किलो एक सौ ग्राम चरस के साथ नेपाल के बारा जिला के गढ़ी माई नगर पालिका वार्ड 4 अंर्तगत दयार निवासी रामजी जायसवाल के पुत्र जय राम जायसवाल (25 वर्ष ) को दबोचा गया।अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर राकेश रोशन कर रहे थे।बरामदगी बॉर्डर पिलर संख्या 391/36के पास सुंदरपुर एरिया से की गई है। इसकी पुष्टि डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार ने करते हुए बताया कि अग्रतर करवाईं करते हुए चरस समेत तस्कर को हरैया ओपी पुलिस को सौप दिया गया है।उन्होंने बताया कि चरस की डिलिवरी कहां और किसे करनी...
एसएसबी 47वीं बटालियन ने रक्सौल बॉर्डर से करोड़ो के ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को पकड़ा

एसएसबी 47वीं बटालियन ने रक्सौल बॉर्डर से करोड़ो के ब्राउन शुगर के साथ नेपाली युवक को पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में लगे एसएसबी 47वी बटालियन ने रक्सौल बीरगंज मुख्य सड़क खंड से लगे रक्सौल वार्ड संख्या 7 स्थित प्रेम नगर के निकट पिलर नंबर390/14 के पास एक नेपाली नागरिक को 75ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया है। जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपया बताया गया है।एसएसबी 47बटालियन के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल के जनकपुर(धनुषा) निवासी मिश्री लाल सोनार के पुत्र संतोष साह (30)को एक अभियान के तहत नियंत्रण में लिया गया। जांच में उसके पास के झोला में छुपा कर रखे ब्राउन शुगर 75ग्राम बरामद हुआ,जो दो पैकेट में रखा गया था ।जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ और अग्रतर करवाई शुरू कर दी गई है। बताया कि आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए रक्सौल थाना को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है ।साथ ही पूछ...
रोटी बैंक ने होली की पूर्व संध्या रक्सौल स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन!

रोटी बैंक ने होली की पूर्व संध्या रक्सौल स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद लोगों को कराया भोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। होली का रंग इस बार गरीबों के संग जमा।रोटी बैंक की ओर से रक्सौल स्टेशन परिक्षेत्र में होली की पूर्व संध्या गरीबों और जरूरतमंदो को भोजन कराया गया और साथ ही उन्हें रंग गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी गई।यह कार्यक्रम रोटी बैंक की संस्थापक सह सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णिमा भारती के नेतृत्व में हुआ।जिसमे बड़े संख्या में लोगों को भोजन कराया गया।जरूरतमंदों को वस्त्र भी बांटे गए। मौके पर पूर्णिमा भारती ने कहा कि होली भेद भाव से ऊपर उठ कर होनी चाहिए। गरीबो का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।रोटी बैंक का उद्देश्य भूखों को बिना खाए नही सोने देने की थीम पर केंद्रित है।इसी कड़ी में हमने निशुल्क भोजन कराने का कार्यक्रम आयोजित किया।हमारा प्रयास है की इसे निरंतर जारी रखा जाए। स्टेशन परिसर में इस कार्यक्रम में होली गीतों पर खूब धमाल मचा और रंग गुलाल उड़ाया गया। कार्यक्रम में मुख्य र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!