Monday, August 10

Author: VorDesk

नही रहे पूर्व प्रधानाध्यापक सह अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक सदस्य अमलदेव राम भक्त,शोक की लहर!

नही रहे पूर्व प्रधानाध्यापक सह अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक सदस्य अमलदेव राम भक्त,शोक की लहर!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk) ।शहर के प्रमुख समाजसेवी पूर्व प्रधानाध्यापक सह अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक सदस्य अमलदेव राम भक्त(68 वर्ष) नही रहे।उन्होंने सोमवार की शाम अपने रक्सौल के मौजे स्थित निवास पर अंतिम सांस ली।उनका निधन हृदय गति रुक जाने से हो गई। श्री भक्त के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उमवि भरतमही के प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत शिक्षक के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया। श्री भक्त अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्र व तीन पुत्रियों का भरा - पूरा परिवार छोड़कर गए है।इधर,दिवंगत समाजसेवी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अम्बेडकर ज्ञान मंच के सदस्यों ने उन्हे सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन का एक पथ प्रदर्शक करार देते हुए इसे अभिवंचित समाज के अपूरणीय क्षति बताया है।उनके निधन पर म...
नेपाल के पीएम प्रचंड ने सदन में साबित किया बहुमत,अब आराम से चलेगी सरकार,मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

नेपाल के पीएम प्रचंड ने सदन में साबित किया बहुमत,अब आराम से चलेगी सरकार,मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
*नेपाल के पीएम प्रचंड ने बहुमत साबित करने के बाद कहा -'अब आराम से चलेगी सरकार!' *प्रचंड कैबिनेट के विस्तार की तैयारी,कांग्रेस 8 और माओवादी 5 मंत्रालय रखेगी,बाकी अन्य दलों को *नेपाल के उप राष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव ने लिया शपथ काठमांडू।(vor desk)।नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। प्रचंड की पीएम की कुर्सी भी सही सलामत है। उन्होंने सोमवार को संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया। सदन में उपस्थित कुल 262 सदस्यों में से नेपाल के पीएम के समर्थन में 172 वोट पड़े। 89 ने उनके विरोध में वोट किया और एक ने मतदान में भाग नहीं लिया। नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सरकार से अपना समर्थन वापस लेने के बाद दहल को बहुमत साबित करना पड़ा। दहल के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार को नेपाली कांग्रेस, माओवादी के...
23 मार्च को रक्सौल में आयोजित होगी मिनी मैराथन, तैयारी को ले कर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक!

23 मार्च को रक्सौल में आयोजित होगी मिनी मैराथन, तैयारी को ले कर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। ' रन एज वन 'के नारे के साथ बिहार दिवस के अवसर पर रक्सौल अनुमंडल प्रशासन  और डंकन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 मार्च को सुबह के साढ़े छह बजे से इंकलुसिव मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है।इस मैराथन को सफल बनाने के लिए एसडीओ आरती के नेतृत्व में सोमवार को एक बैठक हुई,जिसमे तैयारी की समीक्षा हुई।विधि व्यवस्था के साथ सुरक्षित ढंग से इसे सफल बनाने की रणनीति बनी। बताया गया कि शहर के आईसीपी बाईपास रोड में संचालित आई के मॉडल स्कूल के पास से यह मैराथन आयोजित होगी।जो पांच किलो मीटर और दो किलो मीटर होगी।इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है,ताकि,ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी शरीक हो।इसमें दो सौ प्रतिभागी को शामिल करने का लक्ष्य है। एक टीम दो किलोमीटर तक दौड़ेगी और दूसरा टीम पांच किलोमीटर तक दौड़ेगी। आई के मॉडल विद्यालय से गम्हरिया के नवका टोला तक  दौड़ प्रस्तावित है...
वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य दूतावास द्वारा मिलेट्स  उत्सव का किया गया आयोजन,बताया गया श्री अन्न के सेवन का फायदा

वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य दूतावास द्वारा मिलेट्स उत्सव का किया गया आयोजन,बताया गया श्री अन्न के सेवन का फायदा

नेपाल, सीमांचल
रक्सौ।(vir desk)।वीरगंज स्थित भारतीय बाणिज्य महादूतावास  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स दिवस पर  मिलेट्स उत्सव का आयोजन किया गया।दूतावास  परिसर के भीतर कृषि तथा किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया गया ग्लोवल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन का पीएम मोदी द्वारा किए गए उद्घाटन सत्र का प्रत्यक्ष स्क्रिनिङ प्रसारण किया गया।साथ ही वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने और एक पृथ्वी,एक परिवार,एक भविष्य की भावना को पोषित करने का संकल्प जताया गया।एसकार्यक्रम में वाणिज्य दूत (राजनीति, शिक्षा तथा परियोजना) तरुण कुमार तथा एचओसी के भारतीय डायस्पोरा सदस्य, नागरिक समाज के प्रमुख सदस्य तथा पत्रकार सहित 50लोगो की सहभागिता थी।जिन्हें बाजरा आधारित बनयार्ड की खीर,और कोदो का उपमा परोसा गया। मौके पर विशेषज्ञों ने बाजरा, कोदो के सेवन के फायदा के बारे में जानकार...
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा गणगौर के सिंजारा का हुआ आयोजन!

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा गणगौर के सिंजारा का हुआ आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में रविवार को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा रक्सौल के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर के सिंजारा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव से किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षा वीणा गोयल एवं सचिव सोनू काबरा ने बताया कि गणगौर राजस्थान का आस्था व भक्ति से ओतप्रोत एक महान लोकपर्व है। यह पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है। गणगौर शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है गण अर्थात भगवान शिव तथा गौर अर्थात माता पार्वती ।इस पूजा में 16 अंको का विशेष महत्व है क्योंकि यह पर्व 16 दिन मनाया जाता है।गणगौर की पूजा में मंगल गीत गाते हुए महिलाएं काजल, रोली , मेंहदी बिन्दी लगा सोलह श्रृंगार में नजर आती हैं। साथ हीं गणगौर पूजा  में अर्पित किये जाने वाले फलों एवं सुहाग के सामानों की  संख...
श्यामपुर बाजार में व्यवसाई से अपराधियों ने मांगी  4लाख की रंगदारी,विधायक प्रमोद सिन्हा ने राज्य में विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल!

श्यामपुर बाजार में व्यवसाई से अपराधियों ने मांगी 4लाख की रंगदारी,विधायक प्रमोद सिन्हा ने राज्य में विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।स्थानीय श्यामपुर बाजार निवासी एक किराना व्यवसायी से अज्ञात अपराधियों ने चार लाख रूपये की रंगदारी मांगी है।इस मामले को लेकर पीड़ित व्यवसाई मुकेश गुप्ता ने पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।इसमें बताया गया है कि गत दिनों अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर चार लाख रुपए रंगदारी मांगा है और नही देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।इससे भयाक्रांत व्यवसाई मुकेश गुप्ता ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा कुशवाहा ने आदापुर पहुंच पुलिस और व्यवसायियों के साथ रविवार को समीक्षा बैठक की।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने कहा कि आदापुर के श्यामपुर बाजार में अपराधियों का बढ़ता हस्तक्षेप चिंता का विषय है।श्री सिन्हा ने विधि - व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार...
रक्सौल आर्य समाज के 98 वां स्थापना दिवस पर  वार्षिक उत्सव सह वैदिक महायज्ञ का आयोजन

रक्सौल आर्य समाज के 98 वां स्थापना दिवस पर वार्षिक उत्सव सह वैदिक महायज्ञ का आयोजन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । आर्य समाज का 98 वार्षिक उत्सव एवं विश्व शांति और मानव कल्याण, सुख समृद्धि के दृष्टिकोण से वैदिक महायज्ञ का आयोजन 19 से 21मार्च तक किया गया है।जिसको ले कर रविवार को शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शास्त्रार्थ महारथी योगेंद्र भारद्वाज, उत्तर प्रदेश के बिजनौर योगेश दत्त आर्य, उत्तराखंड हरिद्वार से सुश्री कृतिका आर्य, नेपाल से  ज्ञान चंद्र आर्य के द्वारा सहभागी हुए। यज्ञ का आयोजन विधि विधान और वेद मंत्रोच्चार के साथ हुआ। यज्ञ में मुख्य जजमान के रूप में ओम प्रकाश गुप्ता समेत मंत्री प्रोफेसर रामा शंकर प्रसाद,उप मंत्री ईश्वर चंद्र आर्य रमेश चंद्र गुप्त,सक्रिय रहे। मौके पर भरत प्रसाद गुप्त,हरिलाल ठाकुर , आनंद रुंगटा, नारायण प्रसाद गुप्ता,ईश्वर आर्य, मनोज आर्य, सत्यम शुक्ला, हितेश कुमार शर्मा, माला देवी, आशा देवी, ...
रक्सौल :’एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित,कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर बांधा शमां!

रक्सौल :’एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित,कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर बांधा शमां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।देश के सैनिकों के कल्याणार्थ शनिवार की संध्या एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन शहर के पंकज सिनेमा हॉल में किया गया। रक्सौल अनुमंडल प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के गृह विभाग सेक्रेटरी राजेश वर्मा भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार सरकार के गृह विभाग के सेक्रेटरी राजेश वर्मा, एसडीओ आरती, एएसपी चंद्र प्रकाश, अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन, एस एस बी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत खैरनार , एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ,यूनिसेफ के एसएमसी धर्मेंद्र कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह अनुमंडल दण्डाधिकारी भानु प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।      इस दौरान कला एवं संस्कृति विभाग पटना से आये कलाकार राजेश वर्मा के नेतृत्व में एंकर शशि सिन्हा, सिंगर ब्रजेश कु...
गणतंत्र नेपाल के तीसरे उप राष्ट्रपति बने पूर्व शिक्षक और मधेशी नेता राम सहाय यादव!

गणतंत्र नेपाल के तीसरे उप राष्ट्रपति बने पूर्व शिक्षक और मधेशी नेता राम सहाय यादव!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।।(vor desk)।नेपाल के मधेस क्षेत्र के नेता रामसहाय यादव शुक्रवार को देश के तीसरे उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।उन्होंने एक शिक्षक से उप राष्ट्रपति बनने का सफर तय किया है।श्री यादव को शालीन,ईमानदार और मधेशी हितों के लिए समर्पित नेता माना जाता है। नेपाल के आठ दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन के समर्थन वाले उम्मीदवार रामसहाय यादव ने सीपीएन-यूएमएल की अष्ट लक्ष्मी शाक्य और जनमत पार्टी की ममता झा को हराया। नेपाल के उपराष्ट्रपति पद के लिए बहुमत से चुने गए जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के शीर्ष नेता और पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष राम सहाय प्रसाद यादव (52 वर्ष) बारा जिला के कलैया के रहने वाले हैं।उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा है कि संविधान की रक्षा और पालन करने के साथ ही देश की एकता,समृद्धि और शांति प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए कार्य करेंगे। इससे पूर्व काठमांडू के...
नेपाल सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल करने वाले रंजीत गुप्ता को ओम नेशनल एकेडमी (+2) कॉलेज द्वारा किया गया सम्मानित

नेपाल सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल करने वाले रंजीत गुप्ता को ओम नेशनल एकेडमी (+2) कॉलेज द्वारा किया गया सम्मानित

नेपाल, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। ओम नेशनल एकेडमी कॉलेज से प्रवीणता स्तर पास करने वाले पूर्व छात्र रंजीत गुप्ता को नेपाली सेना में लेफ्टिनेंट के पद के लिए लोकसेवा से चयनितहोने के बाद कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया है. गुप्ता नेपाल आर्मी लेफ्टिनेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर) में पहली रैंक हासिल करने में कामयाब रहे। ओम नेशनल एकेडमी (+2) कॉलेज के निदेशक डॉ. लालबाबू यादव ने बताया कि उनके कॉलेज के छात्र रंजीत गुप्ता ने नेपाली सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपना नाम दर्ज कराकर कॉलेज का नाम ऊंचा किया. उन्होंने जीवन में और आगे बढ़ने की कामना भी की। सम्मान स्वीकार करते हुए रंजीत गुप्ता ने कहा कि मैंने इस कॉलेज से बहुत कुछ सीखा है। इस कॉलेज के प्राध्यापकों सहित सभी शिक्षकों ने मुझे पढ़ाई सहित विभिन्न चीजों में प्रोत्साहित किया है। इस कॉलेज का माहौल काफी स्टूडेंट फ्रेंडली है। इस महाविद्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!