Saturday, August 8

Author: VorDesk

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ घर – घर अम्बेडकर अभियान को ले कर अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ घर – घर अम्बेडकर अभियान को ले कर अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में सोमवार की शाम रक्सौल के नोनेयाडीह पंचायत के सहदेवा गांव में विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ घर – घर अम्बेडकर अभियान के तहत गौतम कुमार की अध्यक्षता में तीसरे दिन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस गोष्ठी में बहुजन समाज विशेषकर अभिवंचित वर्गो के लोगों को शिक्षा जैसे अमोघ अस्त्र को अपनाने का सुझाव दिया गया तथा सामाजिक परिवर्तन की धारा को मजबूत करने के लिए विभिन्न सामाजिक कुरीतियों यथा नशाबंदी,दहेजबंदी, बाल मजदूरी–बाल विवाह उन्मूलन,छुआछूत,अंधविश्वास,पाखंडवाद आदि के समूल नाश के लिए लोगों ने संकल्प व्यक्त करते हुए मृत्यु भोज जैसे कुव्यवस्था से समाज को निजात दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए स्थानीय युवकों को खाली समय में स्थानीय बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का आह्वान किया गया।साथ ही शराबंदी के बाद भी शराब का सेवन करनेवाले लोगों...
कोविड से निपटने के लिए रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मॉक ड्रिल सफल!

कोविड से निपटने के लिए रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में मॉक ड्रिल सफल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमण्डल अस्पताल में कोरोना के पांचवीं लहर से निपटने की तैयारियों और इलाज  को ले कर सोमवार को मॉक ड्रिल किया गया।यह कार्य विभागीय निर्देश पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जानकारी के मुताबिक,अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी प्रभारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल हुआ।इस दौरान अस्पताल के मुख्य गेट से एंबुलेंस सायरन बजाते अस्पताल में जैसे ही प्रवेश किया,गार्ड शंभू राय ने एंट्री कराते हुए एंबुलेंस को इमरजेन्सी वार्ड के सामने पहुंचाया। जहां, बिना समय गंवाए एम्बुलेंस से मरीज को झट पट  स्ट्रेचर पर लिटा दिया व फिर पीपीई किट पहने जीएनएम अरशद ने एम्बुलेंस के इएमटी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से मरीज बने स्वास्थ्य कर्मी लालू कुमार का ऑक्सीजन सिचुरेशन लेबल,बीपी आदि चेक किया। वहीं, मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए इमरजेंसी वार्...
रक्सौल के नए एसडीओ बने रविकांत सिन्हा,एस डीपीओ, डीसीएलआर,पीजीआरओ का भी हुआ तबादला!

रक्सौल के नए एसडीओ बने रविकांत सिन्हा,एस डीपीओ, डीसीएलआर,पीजीआरओ का भी हुआ तबादला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का तबादला किया है।इसमें रक्सौल एसडीयो सुश्री आरती का भी तबादला हो गया है। रक्सौल के नए एसडीओ रवि विकांत सिन्हा बनाए गए हैं।वे भागलपुर सदर में भूमि उप समाहर्ता पद पर थे। वहीं, रक्सौल एसडीओ सुश्री आरती को तबादला के बाद उन्हे गया का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। इधर,रक्सौल डीसीएलआर राकेश रंजन का तबादला कर उन्हें तारापुर ,मुंगेर का एसडीओ बनाया गया है। जबकि,रक्सौल के पीजीआरओ सतीश रंजन को शेखपुरा का एसडीओ बनाया गया है। दूसरी तरफ, रक्सौल अनुमंडल के एएस पी सह एसडीपीओ चंद्र प्रकाश का तबादला कर दिया गया है।उन्हे आरा का एसडीपीओ बनाया गया है।हालाकि,उनकी जगह फिलहाल किसी के पोस्टिंग की सूचना अप्राप्त है। ...
रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा जातीय गणना के दूसरे चरण का किया गया आगाज : मुख्य पथ पर हुआ  नुक्कड़ नाटक का आयोजन

रक्सौल अनुमंडल प्रशासन द्वारा जातीय गणना के दूसरे चरण का किया गया आगाज : मुख्य पथ पर हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक● जातीय गणना जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को किया गया सम्मानित रक्सौल।(vor desk)।'जातीय गणना में देकर अपना योगदान, मिलकर करें नए बिहार का निर्माण' इस नारे के साथ रक्सौल अनुमंडल प्रशासन ने आगामी 15 अप्रैल से आरंभ होने वाली जातीय गणना के दूसरे चरण का आगाज किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा दूरसंचार कार्यालय के समीप एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से छात्र कलाकारों ने जातीय गणना से लोगों को होने वाले फायदों के बारे में बताया और गणना में लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर रक्सौल एसडीएम सुश्री आरती ने कहा कि बिहार में जातीय गणना के पहले चरण में घरों की गिनती का काम पूरा कर लिया गया है। दूसरे चरण में जातीय गणना का काम 15 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से इ...
गर्भवती महिलाओं की जांच में कोविड प्रोटोकॉल का जम कर उल्लंघन,पौने एक बजे ही चली गई गाइनी डॉक्टर!

गर्भवती महिलाओं की जांच में कोविड प्रोटोकॉल का जम कर उल्लंघन,पौने एक बजे ही चली गई गाइनी डॉक्टर!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।कोविड  केनए वेरिएंट एक्स बी बी 1.16 के फैलते संक्रमण के बीच सोमवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आयोजित शिविर में कोविड प्रोटोकॉल के प्रति लापरवाही दिखी।शिविर में कुल 70 गर्भवती महिलाओ की जांच हुई।देश के नौनिहालों को पेट मे पाल रही गर्भवती महिलाओं की जांच में न केवल सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी,बल्कि, मास्क पहनने और हैंड सैनिताइज की व्यवस्था भी नही दिखी। गर्मी के बीच न तो पंखे की उचित व्यवस्था दिखी न पेयजल की।यही नही इस शिविर में डॉक्टर रिजवाना खुर्शीद और प्रिया साह दो दो महिला डॉक्टर को लगाया गया था। सूत्रों और कतार बद्ध गर्भ वति महिलाओ का आरोप था कि पौने एक बजे ही गाइनी रिजवाना खुर्शीद गर्भावति  महिलाओ की भिड़ के बावजूद ओपीडी से चली गईं।सूत्रों के मुताबिक,ओपीडी में दो बजे तक रहना है,जबकि,शिविर ...
‘वीरगंज नाइट बाजार’ की तैयारी अंतिम चरण में,13से 15अप्रैल तक 24 घंटे खुला रहेगा बॉर्डर

‘वीरगंज नाइट बाजार’ की तैयारी अंतिम चरण में,13से 15अप्रैल तक 24 घंटे खुला रहेगा बॉर्डर

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।बीरगंज महानगर पालिका के द्वारा वीरगंज में नाइट बाजार आयोजित होगा,जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है।इसको ले कर बॉर्डर और वीरगंज बाजार 24घंटे खुला रहेगा,ताकि,सीमा पार से नाइट बाजार में सीमावर्ती रक्सौल समेत यहां आने वाले भारतीय ग्राहक बेधड़क आए जाएं और खरीददारी कर सकें। सोमवार को महानगर पालिका कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के क्रम में वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने जानकारी कि नेपाल के नववर्ष के उपलक्ष्य में अप्रैल 13, 14एवं 15 यानी त्रिदिवसीय नाइट बाजार आयोजित होगा।प्रयोग के तौर पर लगने जा रहे इस रात्रि बाजार के स्टाल बुकिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेयर राजेशमान सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि रात्रि बाजार बीरगंज की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और चलायमान बनाएगा।यह वैभव शाली वीरगंज बनाने में एक कड़ी होगा।उन्होंने कहा कि सामान्यत: वीरगंज और रक्स...
रक्सौल नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक , उपसभापति पुष्पा देवी ने उठाए कई सवाल

रक्सौल नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक , उपसभापति पुष्पा देवी ने उठाए कई सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
•शहर की साफ सफाई से संबंधित सामग्रियों को खरीदने की रखी गई मांग रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद के कार्यालय में सोमवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सभापति धूरपति देवी की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार की उपस्थिति में हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए । इस दौरान बैठक में उपसभापति पुष्पा देवी ने कई मसलो पर सवाल खड़े करते हुए लोक हित के मामले पर पहल की मांग की। उपसभापति पुष्पा देवी ने नगर परिषद क्षेत्र में सफाई हेतु अति आवश्यक समानों की खरीदी के लिए सशक्त स्थाई समिति पंजी में अंकित कर यथा शीघ्र खरीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यपालक पदाधिकारी से 60 पीस हाथ ठेला, 5 पीस छोटा ट्रैक्टर के साथ टेलर, 2 पीस बॉबकॉट, 1 पीस छोटा जेसीबी, एक पीस गाड़ी सहित फॉगिंग मशीन, 20 हजार पीस छोटा डस्टबिन एवं पांच सौ पीस बड़ा डस्टबिन की जल्द खरीद की प्रक्रिया शुरू क...
अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक में बाबा साहेब की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

अंबेडकर ज्ञान मंच की बैठक में बाबा साहेब की जयंती पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में विश्व ज्ञान के प्रतीक संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वी जयंती मनाने के लिए अलग–अलग कार्यक्रमों की घोषणा की गई है। इसके लिए मंच के सदस्यों ने घर–घर अम्बेडकर अभियान के तहत बैठकों का आयोजन कर लोगों से नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा, अशिक्षा, अस्वस्थता, अंधविश्वास व पाखंड जैसे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों विशेषकर अभिवंचित वर्गो को जागरूक कर रहे है। इसी कड़ी में रक्सौल नगर क्षेत्र के अम्बेडकर नगर वार्ड संख्या-पांच में शिक्षक रमेश राम के दरवाजे पर केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक परिचर्चा गोष्ठी का आयोजन रविवार की शाम किया गया। इस गोष्ठी में आगत अतिथियों को स्थानीय महादलित समाज के लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं से रूबरू कराते हुए कहा कि उनकी तीन पीढियां अम्बेडकर नगर में निवास करते आ रही है, किंतु ...
बिहार नेत्र ज्योति अभियान के तहत हो रहा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

बिहार नेत्र ज्योति अभियान के तहत हो रहा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
•नेपाल आंखा अस्पताल द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित रक्सौल।(vor desk) । बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल बिहार नेत्र ज्योति अभियान के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा रहा है। जिसका जिम्मा रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित नेपाल आँखा अस्पताल ने लिया है। जिसके तहत वर्तमान में विभिन्न पंचायतों एवं शहरी वार्डो में मुफ्त शिविर अस्पताल के द्वारा लगाया जा रहा है। उक्त बाबत अस्पताल के निदेशक मो. निजामुद्दीन ने बताया कि इस कड़ी में सोमवार को शिवनगर इनरवा स्कूल में लगाया गया और लगभग प्रतिदिन कही न कही लगाया जा रहा है। इस संबंध में मो. समसुद्दीन ने बताया कि शिविर को डा. मुस्तफा आलम के नेतृत्व में राहुल कुमार, दीपरंजन कुमार, रश्मि ठाकुर, समीर राज, मनीष सिंह एवं शाहिद अहमद आदि सफल बना रहे हैं। ...
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित, दी गई अनुशासन की सीख!

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित, दी गई अनुशासन की सीख!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।आदापुर प्रखंड के नकरदेई पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा में सोमवार को वर्ग पांच के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत राज नकरदेई मुखिया राम एकबाल राय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमेशा अपने लक्ष्य को सामने रखकर पढ़ाई करनी चाहिए ।वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के वरीय शिक्षक मो नूरुल होदा ने कहा कि हमें बच्चों को अनुशासन, ज्ञान और संस्कार देकर उनके अन्दर आत्म विश्वास पैदा करना चाहिए । आत्म विश्वास से ही मनुष्य आगे बढ़ता है।शिक्षक जितेन्द्र कुमार ठाकुर ने कहा कि बच्चे और शिक्षक दोनों विद्यालय की जान होते हैं । राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुशहरवा के प्रधान शिक्षक नूरुल होदा ने कहा कि आप (बच्चे) हमारी जमा पूंजी हैं आप से जुदा होना बड़ी तकलीफ़देह है लेकिन आप लोगों...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!