वीरगंज नाइट मार्केट में नेपाल के नव वर्ष पर धमाल, भव्य शुभारंभ पर मेयर राजेश मान सिंह ने कहा-‘ वीरगंज बनेगा टूरिस्ट और ट्रेड हब’ !
तीन दिवसीय वीरगंज नाइट बाजार का हुआ शुभारंभ, 15अप्रैल की रात तक 24 घंटे खुला रहेगा बॉर्डर
रक्सौल।(vor desk)।बीरगंज महानगर पालिका के द्वारा नेपाल के नव वर्ष के उपलक्ष्य में 13 से 15अप्रैल तक आयोजित त्रिदिवसीय वीरगंज नाइट बाजार का गुरुवार की संध्या एक कार्यक्रम के बीच वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ,पूर्व वन मंत्री सह परसा जिला के क्षेत्र संख्या 1के सांसद प्रदीप यादव,डिप्टी मेयर इम्तियाज आलम,वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल पटवारी आदि ने गुब्बारा उड़ा कर किया।उद्घाटन के मौके पर वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह ने कहा कि यह वीरगंज समेत सीमा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक आयोजन है।हम चाहते हैं कि भारतीय ग्राहक बेधड़क वीरगंज आए जाएं और खरीददारी कर सकें। वीरगंज को हम टूरिष्ट हब के साथ ट्रेड हब बनाना चाहते हैं,जो बीरगंज की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा और गतिशील बनाएगा।
वहीं,...









