रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित:डॉ0 संजय जायसवाल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर को एयर वे,रोड वे और रेल वे के जरिए देश के महत्वपूर्ण शहरों और महानगरों से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार संकल्पित है।इस दिशा में रक्सौल काठमांडू रेल खंड निर्माण की पहल चल रही है।बहुत ही जल्द ब्रॉड गेज रेल खंड निर्माण कर इलेक्ट्रिक रेल चलाया जायेगा।नेपाल सरकार से सहमति बनते ही इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा और काम शुरू होगा।उक्त बाते भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने रक्सौल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।
उन्होंने कहा कि नेपाल सीमावर्ती रक्सौल से पश्चिम बंगाल के हल्दिया के लिए करीब 700किलो मीटर के सिक्स लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।इस पर 54हजार करोड़ रुपए की लागत आएगी।बिहार सरकार को इसके लिए भूमि अधिग्रहण करना है।इसके लिए बजट आवंटित कर दिया गया है।...









