रक्सौल पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: बाइक चोर गिरोह ध्वस्त, 8 शातिर गिरफ्तार और 4 मोटरसाइकिलें बरामद
रक्सौल।(Vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए रक्सौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 09 दिसंबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने न केवल चोरी की बाइक बेचने की फिराक में बैठे दो अपराधियों को पकड़ा, बल्कि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।पुलिस को जानकारी मिली थी कि बाबा मठिया नागा रोड पर दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए आए हैं। सूचना की गंभीरता को समझते हुए, रक्सौल थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्धों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए पहले दो आरोपी थे: अभिषेक कुमार (पिता चंदन सिंह, साकिन जैतापुर, थाना प...









