शिक्षक,लेखक व पत्रकार रहे स्व0 कन्हैया बाबू को सम्भावना संस्था के तत्वाधान में दी गई श्रद्धांजलि
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के हजारी मल उच्च विद्यालय के सेवा निवृत्त शिक्षक कन्हैया प्रसाद को शिद्दत से याद किया गया। शहर के बुद्धिजीवी,साहित्यकार, पत्रकार समाजसेवी,शिक्षक सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्सौल ने शिक्षा,साहित्य व पत्रकारिता जगत का एक सितारा खो दिया।उनका निधन बड़ी क्षति है।जिसकी भरपाई सम्भव नहीं।
उक्त उद्गार साहित्यिक व सामाजिक संस्था संभावना के तत्वाधान में रक्सौल के वयोवृद्ध शिक्षक,लेखक व पत्रकार कन्हैया प्रसाद के निधन पर बुधवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त किया गया।शहर के श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रद्धांजली सभा में गण्य मान्य लोगों ने एक स्वर से उनके निधन पर दुःख प्रकट किया।
संभावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने कन्हैया बाबू के निधन को रक्सौल के पत्रकारिता ,शिक्षण व लेखन कार्य के एक युग का अंत करार दिया ।और कहा कि ...






