हजारीमल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक बने देवेंद्र किशोर, शैक्षणिक माहौल सुधारना बड़ी चुनौती
रक्सौल।(vor desk)।शहर के मुख्य पथ स्थित हजारी मल प्लस टू विधालय इन दिनों कु व्यवस्था,बदहाली ,लूट खसोट,मनमानी जैसे आरोपों की वजह से विवादों में है।वहीं,जिले में अपनी पहचान रखने वाले इस विद्यालय का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हुआ है।
इस बीच, जन शिकायतो के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा विगत दिनों निरीक्षण उपरांत लापरवाही और कुव्यवस्था के आरोप में तत्कालीन प्रधानाध्यापक अवनीश सुमन को हटा दिया गया है।वहीं,शिक्षक देवेंद्र किशोर को प्रभारी प्रधानाध्यापक नियुक्त किया गया है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि लिपिक राज किशोर उपाध्याय से चार्ज लिया जाए,अन्यथा,प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।अब उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधरेगा।
प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र किशोर ने भी संकल्प जताया है कि शैक्षणिक माहौल को सुधारा जाएगा।उन्होंने कहा है कि यह काफी चुनौतीप...









