वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महा वाणिज्य दूतावास में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस सह अमृत महोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया।
भारतीय महावाणिज्यदूत नितेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश को पढ़ा।साथ ही महावाणिज्य दूत नितेश कुमार और मधेश प्रदेश के मुख्य मंत्री सरोज यादव के नेतृत्व में अतिथियों ने संयुक्त रूप से भारत नेपाल मैत्री के प्रतीक के रूप में गुब्बारा उड़ा कर मैत्री का संदेश दिया।
वहीं, समारोह में रक्सौल के शारदा कला केंद्र समेत 15स्कूलो के छात्र -छात्राओं ने भारत के स्वाधीनता से जुड़े नृत्य तथा संगीत युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोज यादव ने शुभकामना देते हुए कहा...









