रक्सौल सूर्य मंदिर कमेटी पर विवादों की छाया, संस्थापक सचिव ई0 राम दास राही ने उपेक्षा से आहत हो कर दिया इस्तीफा!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल का धरोहर और पहचान सूर्य मंदिर के संरक्षण -संवर्धन के लिए1990 में गठित मंदिर कमेटी के संस्थापक सचिव ई राम दास राही ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने नई कमेटी गठन में अपनी उपेक्षा से आहत हो कर इस्तीफा दिया है।
बताया गया है कि विगत वर्ष अक्टूबर 2022में कई वर्षों बाद मंदिर कमेटी का पुनर्गठन कर नए सिरे से कार्य करने का संकल्प लिया गया था।लेकिन,ऐसा होने के बजाय8 अगस्त 2023को बैठक बुलाई गई और बिना आम सभा किए ही अचानक से कमेटी को भंग कर दिया गया।नई कमेटी बनाते हुए इस धार्मिक स्थल की व्यवस्थापन जिम्मेवारी गैर हिन्दू अंतर्राष्ट्रीय संस्था के हाथो सौंपने से नाराज ई राम दास राही ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दे कर कमेटी से इस्तीफा दिया है।नई कमेटी में उन्हे कार्यालय सचिव बना दिया गया था,जिससे वे काफी दुखी थे ।यही नहीं नव गठित कमेटी में एक कोर कमेटी भी बनाई गई,जिसमे पुरा...









