सूर्य मंदिर की कमेटी भंग,नई कमेटी द्वारा देख- रेख एवं विकास का जिम्मा अब लायंस क्लब ऑफ रक्सौल को!
रक्सौल ।(vor desk)।रक्सौल थाना में थाना परिसर में स्थित सूर्य मंदिर के मद्देनजर मंगलवार को क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी रवि कांत सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष नीरज कुमार के उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पूर्व के कमेटी को भंग कर नए कमेटी का गठन किया गया। नए कमेटी में रक्सौल के अनुमण्डल पदाधिकारी , अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी , थानाध्यक्ष रक्सौल को संरक्षक बनाया गया तथा लाईन्स क्लब रक्सौल को मन्दिर के कार्य की जिम्मेवारी दी गई।
बताया गया कि लायंस क्लब मंदिर का देख देख और विकास करेगी और उसके पद धारक इस कमिटी के पद धारक होंगे।प्रत्येक माह किरायेदारों को 5 तारीख को खाते में ऑन लाइन किराया जमा करना होगा ।हर तीन माह पर बैठक होगी।बताया गया कि कमिटी के कोष में जमा कोष और पंजी नई क...









