26 सितंबर को रक्सौल में होगा श्री बलभद्र पूजनोत्सव, कमिटी का हुआ विस्तार
•कलवार कल्याण समिति द्वारा पूर्व स्थल पर आयोजित
रक्सौल। (Vor desk)।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद महीने में रक्सौल कलवार कल्याण समिति द्वारा जाति के कुल देवता श्री बलभद्र देव पूजनोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आगामी 26 सितंबर 2023 को होना सुनिश्चित हुआ है। स्थल के रूप में पूर्व की भांति ही फल मंडी रोड-मछली बाजार में स्थित बप्पी साह के भूमि पर ही आयोजित है। वहीं इस बार पूजा यजमान के रूप में अनिल गुप्ता सपत्नी होंगे एवं पुरोहित पूर्व की भांति अरुण पांडे उर्फ पप्पू पंडित जी होंगे। उक्त निर्णय शहर के श्रीराम-जानकी मंदिर सह विवाह भवन परिसर में हुए बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने की। इस दौरान सभी निर्णय समिति के संरक्षक पूर्व नगर सभापति ओमप्रकाश गुप्ता एवं जगदीश प्रसाद की उपस्थिति में स...









