ठंड में रखे डायबिटीज पर नियंत्रण,लापरवाही पड़ सकती है भारी: डा० कुमार सुरेंद्र
रक्सौल में डायबिटीज और बीपी की जांच हेतु नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,250 मरीजों का हुआ नि:शुल्क जाँचरक्सौल ।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिले के सुप्रसिद्ध डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डा कुमार सुरेन्द्र के नेतृत्व में रक्सौल के हजारी मल उच्चतर स्कूल में फ्री हेल्थ कैंप लगाया गया।जिसमे डायबिटीज और बीपी जांच की गई।निशुल्क दवा भी दी गई।इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा किसर्दियों में डायबिटीज के मरीज लापरवाही ना बरतें।इन दिनों फॉस्टिंग से लेकर पोस्ट मील तक ब्लड शुगर हाई होने का खतरा रहता है। ठंड में ब्लड शुगर बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर किडनी, नर्व और आंखों को नुकसान होने के खतरा बढ़ जाता है।उन्होंने कहा किठंड से शरीर पर दबाव आता है, जिसकी वजह आपकी बॉडी ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कोर्टिसोल हार्मोन्स को बढ़ाने लगती है। ये हार्मोन शरीर में तनाव...









