रक्सौल नगरपरिषद में पहली विजय के वर्षगांठ पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
रक्सौल।(vor desk)। शहर के छोटा परेउवा ब्लाॅक रोड स्थित रामचंद्र गुप्त विवाह भवन में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के पूर्व प्रत्याशी सभापति पुत्र सुरेश यादव कांग्रेस नेता नागेन्द्र नाथ तिवारी, नगर पार्षद सुगंधी देवी, एसीटी पारा मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. कुमार मनीष,डेंटिस्ट डा भावना चौहान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए सभापति प्रतिनिधि सह राजद नेता सुरेश यादव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से गरीब, लाचार और जरुरतमंदों को निशुल्क इलाज मिलता है। पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि ने कहा कि आज से ही ठीक एक वर्ष पूर्व नगरपरिषद का चुनाव मेरी माताजी श्रीम...









