Tuesday, March 10

Author: VorDesk

रक्सौल में ‘योगी स्टाइल’ बुलडोजर एक्शन: सम्राट चौधरी के आगमन से पहले सड़कें अतिक्रमणकारियों पर कारवाई , मचा हड़कंप

रक्सौल में ‘योगी स्टाइल’ बुलडोजर एक्शन: सम्राट चौधरी के आगमन से पहले सड़कें अतिक्रमणकारियों पर कारवाई , मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव में 'बुलडोजर बाबा' यानी योगी आदित्यनाथ के धुआंधार दौरों का असर अब सरहदी शहर रक्सौल की सड़कों पर साफ दिखने लगा है। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। शनिवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी रक्सौल विधान सभा क्षेत्र सहित नगर परिषद की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से ठीक पहले स्थानीय प्रशासन ने शहर को जाम मुक्त करने के लिए 'बुलडोजर नीति' अपना ली है।​शुक्रवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में जैसे ही सरकारी बुलडोजर सड़कों पर उतरा, अतिक्रमणकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हजारीमल स्कूल से लेकर बाटा चौक तक सड़क किनारे सजी अवैध दुकानों, गुमटियों और झोपड़ियों को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया गया। खास बात यह रही कि इस बार कार्रवाई की जद में बाटा...
उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक्शन मोड में डीएम: रक्सौल में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने खुद पहुंचे सौरभ जोरवाल

उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले एक्शन मोड में डीएम: रक्सौल में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने खुद पहुंचे सौरभ जोरवाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल, पूर्वी चम्पारण।(Vor desk)।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कल, 20 दिसंबर को होने वाले जिले के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने स्वयं कमान संभालते हुए रक्सौल अनुमंडल सभागार में घंटों मैराथन बैठक की। जिलाधिकारी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने ब्लॉक और अंचल स्तर पर चल रही योजनाओं की न केवल फाइलें देखीं, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की। बैठक के दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा और उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे, जिससे बैठक की गंभीरता साफ झलक रही थी।​जिलाधिकारी ने सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग की नब्ज टटोली। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभुकों का काम लंबित है, उसे एक सप्ताह के भीतर हर ...
भारत-नेपाल सीमा पर पोलियो के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, एसएसबी के सहयोग से मैत्री पुल पर पिलाई गई ड्रॉप

भारत-नेपाल सीमा पर पोलियो के खिलाफ ‘सुरक्षा कवच’, एसएसबी के सहयोग से मैत्री पुल पर पिलाई गई ड्रॉप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है। गुरुवार को पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा और डब्ल्यूएचओ (WHO) के एसएमओ मनोज तुमराड़ा ने रक्सौल-वीरगंज मुख्य सड़क स्थित मैत्री पुल का दौरा कर अभियान की जमीनी हकीकत जानी। अधिकारियों ने सीमा पर तैनात ट्रांजिट टीमों की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया और इस राष्ट्रीय कार्य में एसएसबी (SSB) के अधिकारियों व जवानों द्वारा दिए जा रहे सक्रिय सहयोग की खुले मन से सराहना की। ​पड़ोसी देशों से खतरे को देखते हुए सीमा पर सतर्कता ​निरीक्षण के दौरान डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने कहा कि यद्यपि भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है, लेकिन पाकिस्तान और ईरान जैसे पड़ोसी देशों में वायरस की मौजूदगी अभी भी एक चुनौ...
रक्सौल: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी

रक्सौल: जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. शरत चंद्र शर्मा ने अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी का किया निरीक्षण, लापरवाही बरतने वालों को दी सख्त चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने गुरुवार को रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। दोपहर में पहुंचे डॉ. शर्मा ने सबसे पहले अनुमंडल अस्पताल के लेबर रूम में प्रसव और नियमित टीकाकरण ,कोल्ड चैन स्टोर आदि का जायजा लिया। जिसके बाद पीएचसी में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति जानी। बैठक के दौरान पल्स पोलियो अभियान में कोल्ड चेन बॉक्स के स्थान पर जुगाड़ तकनीक से वैक्सीन ले जाने की शिकायत पर वे बेहद सख्त दिखे। उन्होंने कोल्ड चेन इंचार्ज हरिनंदन से इस बाबत पूछताछ की और स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी कि दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि भविष्य में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सीधी विभागीय का...
अपनी बाल नोंच कर खा गई महिला, पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का रोल, पेट के दर्द से परेशान थी महिला

अपनी बाल नोंच कर खा गई महिला, पेट से निकला डेढ़ किलो का बाल का रोल, पेट के दर्द से परेशान थी महिला

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में एक ऐसा केस सामने आया जिसे देखकर अनुभवी डॉक्टर भी दंग रह गए। यहाँ वीरगंज,परसा नेपाल की रहने वाली एक 37 वर्षीया नेपाली महिला सोथी चौधरी के पेट का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने 1 किलो 500 ग्राम वजनी बालों का गुच्छा निकाला है। यह महिला लंबे समय से पेट के असहनीय दर्द और भूख न लगने की समस्या से जूझ रही थी, लेकिन कई जगह इलाज के बावजूद मर्ज पकड़ में नहीं आ रहा था। ​एसआरपी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह विख्यात सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने जब महिला की एंडोस्कोपी की, तो सच्चाई सामने आई। महिला के पेट में बालों का एक बड़ा और सख्त रोल जमा था। डॉ. कुमार ने बताया कि इस दुर्लभ बीमारी को 'ट्राइकोबेज़ोआर' कहा जाता है। यह मामला जितना चिकित्सा से जुड़ा है, उतना ही मानसिक स्वास्थ्य से भी। इसमें मरीज मनोवैज्ञानिक दबा...
मकवानपुर फास्टट्रैक हादसा: निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, तीन मजदूरों की मौत, 19घायल

मकवानपुर फास्टट्रैक हादसा: निर्माणाधीन सड़क पर ट्रैक्टर पलटा, तीन मजदूरों की मौत, 19घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल के मकवानपुर जिले में बारा के निजगढ़ से काठमांडू को जोड़ने वाले निर्माणाधीन 71 किलोमीटर लंबे फास्टट्रैक सड़क खंड पर मंगलवार दोपहर एक भीषण दुर्घटना हो गई। बकैया ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड7, अंधेरी क्षेत्र में मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट जाने से तीन मजदूरों की मौके पर या इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 18अन्य घायल हो गए।​जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रवक्ता एवं डीएसपी पुष्कर बोगटी ने इस दुखद घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि लु5त 174नंबर का ट्रैक्टर फास्टट्रैक परियोजना स्थल पर काम करने वाले मजदूरों को दोपहर का भोजन करने के बाद वापस अंधेरी स्थित कार्यस्थल की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई जब ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक पलट गई।​इस हादसे में कुल 22लोग घायल हुए थे। मृतकों की पहचान बकैया ग्रामीण नगर पालिका-वार्ड7, अंधेरी निवासी ...
रक्सौल में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कोहरे की आड़ में दो घरों में भीषण लूट, दहशत में ग्रामीण

रक्सौल में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कोहरे की आड़ में दो घरों में भीषण लूट, दहशत में ग्रामीण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। चंपापुर गांव के दक्षिण नहर इलाके में मंगलवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए जमकर लूटपाट की। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब आधा दर्जन सशस्त्र अपराधी चंपापुर निवासी धनदेव साह और मुकेश महतो के घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर गृहस्वामियों को अपने कब्जे में ले लिया और परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद अपराधियों ने इत्मीनान से कीमती सामान और नकदी की लूटपाट की। पीड़ितों ने बताया कि जब कुछ अपराधी घर के अंदर तांडव मचा रहे थे, तब उनके कुछ साथी बाहर पहरा दे रहे ...
बिजली चोरी में 96 पर प्राथमिकी, 1109 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन!

बिजली चोरी में 96 पर प्राथमिकी, 1109 बकायेदारों का कटा बिजली कनेक्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए डिविजन अंतर्गत अवैधरूप से बिजली जलाने वाले 96 व्यक्तियों के विरुद्ध चालू माह में एफआईआर दर्ज कराया गया है। साथ ही राजस्व के मामले में सख्ती बरतते हुए उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही कत्तई बर्दाश्त किए जाने की हिदायत दी है। राजस्व वसूली को लेकर विद्युत विभाग खासे संजीदा है, इसके लिए माइक्रो लेबल पर मॉनिटरिंग जारी है। जिसके तहत निरंतर अभियान चलाकर ग्राउंड लेबल पर बकायेदारों को चिन्हित कर राशि वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बीच, विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के साथ एक बैठक में राजस्व संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य हासिल करना है, इसमें सक्रिय रूप से सबकी सहभागिता अनिवार्य है। उन्होंन...
रक्सौल: पुलिस की छापेमारी में करीब एक किलो चरस बरामद, तस्कर फरार

रक्सौल: पुलिस की छापेमारी में करीब एक किलो चरस बरामद, तस्कर फरार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के हरैया थाना क्षेत्र में पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने भलवहिया गांव से लगभग 998 ग्राम चरस बरामद किया है। ​हरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष सोनेलाल कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि भलवहिया गांव स्थित एक बांसवारी में मादक पदार्थों की बड़ी खेप का लेन-देन होने वाला है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर छापेमारी की गई। ​पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची, तो वहां सघन तलाशी के दौरान एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में छिपाकर रखा गया 998 ग्राम चरस बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चरस कारोबारी अंधेरे और घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पु...
मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक तस्कर सहित  7.5 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद, सीमा पार तस्करी पर शिकंजा

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता: दो अलग-अलग कार्रवाइयों में एक तस्कर सहित 7.5 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद, सीमा पार तस्करी पर शिकंजा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​मोतिहारी/पूर्वी चंपारण। (vor desk)। पूर्वी चंपारण में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ मोतिहारी पुलिस का अभियान तेज हो गया है। पुलिस ने मात्र दो दिनों के भीतर दो अलग-अलग महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में 7.5 किलोग्राम से अधिक चरस और अफीम जैसा मादक पदार्थ जब्त किया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बॉर्डर क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत की गई। ​सीमा पर 6 किलो चरस जब्त, तस्कर फरार: एसपी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को आदापुर थाना को नेपाल से अवैध चरस तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम, SSB और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने मूर्तीया SSB चेक पोस्ट (381/26) पर संयुक्त मोर्चा संभाला। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जांच में जुटी टीम को देखकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने उसकी मोटरस...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!