ट्रेन में लगातार लडकियो को लावारिश छोडे जाने का मामला चर्चा में,लगातार तीसरी बार बरामद हुई बालिका!
रक्सौल (vor desk)।देश में एक ओर बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है,दूसरी ओर,भारतीय रेलवे के यात्री ट्रेन में लगातार लडकियो को लावारिश छोड़ जाने का मामला चर्चा में है। ताजा मामले में सीतामढ़ी से रक्सौल की तरफ आने वाली लोकल ट्रेन में आदापुर पहुंचने के दौरान आठ महीने की बच्ची को ट्रेन की बोगी में छोड़कर महिला फरार हो गई।
फिर कलयुगी मां द्वारा एक बच्ची को ट्रेन में छोड़ फरार हो जाने की घटना के बाद ट्रेन की बोगी में मौजूद अमित नाम के यात्री आगे आए ।बेतिया की तरफ जाने वाले अमित ने बच्ची को रक्सौल पहुंचने के दौरान जीआरपी को सौंपा।
अमित ने जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से बताया कि आदापुर में जब ट्रेन रुकी उसी समय उक्त बच्ची को एक महिला ने ट्रेन में छोड़ ट्रेन से फरार हो गई। अमित ने बताया कि जब ट्रेन खुली तो महिला को खोजा भी गया लेकिन उक्त महिला स्टेशन से चली गई थी।
वही ज...









