बस से कुचल कर रक्सौल के कोइरिया टोला चौक पर युवक की दर्दनाक मौत,व्यवस्था पर उठे सवाल!
*निर्दोष ललन की मौत जाम मुक्त शहर बनाने का दावा करने वालो के मुंह पर तमाचा!
*मृत ललन के परिजनों की सिसकियां पूछ रही है सवाल,क्या मिलेगा इंसाफ?
रक्सौल।(vor desk)। काठमांडू दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड में कोईरिया टोला नहर चौक पर बिहार राज्य परिवहन निगम के बस से बुरी तरह कुचल गए एक साइकिल सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना सोमवार की शाम रक्सौल के कोईरिया टोला स्थित नाका चौकी के पास की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को एसआरपी हॉस्पिटल में पहुचाया गया । जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।युवक की पहचान रक्सौल के नोनियाडीह निवासी राम चंद्र यादव के पुत्र ललन यादव के रूप में हुई है। एस आर पी हॉस्पिटल के डायरेक्टर सह मुख्य चिकित्सक डॉक्टर सुजीत कुमार ने बताया कि बुरी तरह कुचल गए युवक की हालत गंभीर थी।आईसीयू में तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया गया,लेकिन, जान...









