भारत विकास परिषद का अन्नपूर्णा रसोई सेवा सातवें महीने भी जारी
रक्सौल।(vor desk) शहर के पोस्ट ऑफिस के समीप भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तहत 450 से अधिक लोगों को नि:शुल्क भरपेट भोजन कराया गया। भोजन वितरण के पूर्व सर्वप्रथम माँ अन्नपूर्णा का भोग लगाया गया तत्पश्चात लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया। परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि परिषद सेवा, सहयोग, समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के संस्कार के भाव को आत्मसात कर बीते छ: महीने से सेवा कार्य में लगी हुई है साथ ही बिना रूके नि:शुल्क अन्नपूर्णा रसोई सेवा प्रदान करते जाना यह सबों की शुभेच्छा है, जो संकल्प की सिद्धि देता है जिससे शहर में विगत छ: महीनों से यह सेवा से जारी है। गौरतलब है कि परिषद द्वारा 4 मई 2023 को प्रारंभ अन्नपूर्णा रसोई सेवा के माध्यम से सेवा प्रकल्प के तहत लगातार सातवें महीने क...









