पीएम मोदी ने रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस का किया उद्घाटन, रक्सौल स्टेशन पर कार्यक्रम के बीच रवाना हुई ट्रेन!
रक्सौल।(vor desk)। बोर्डर एरिया में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रक्सौल जोगबनी एक्सप्रेस सेवा को बेतिया में हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन किया ,जिसके बाद उद्घाटन स्पेशल विशेष एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05529जोगबनी को रवाना हुई।इसको ले कर रक्सौल रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसके बीच रक्सौल से जोगबनी के बीच इस नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई।रक्सौल सीमा से नेपाल की सीमा जोगबनी बॉर्डर तक जाने वाली ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बेतिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ट्रेन को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
इस ट्रेन का परिचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। सोमवार व गुरुवार को यह ट्रेन रक्सौल से जोगबनी के बीच चलेगी। जो घोड़ासहन, सीतामढ़ी, दरभंगा, सकरी, ललितग्राम, नरपत गंज,फारबिसगंज...









