छठ के अवसर पर रक्सौल के सिसवा में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित!
रक्सौल।(vor desk)। छठ पर्व के मौके पर रक्सौल के सिसवा गांव में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।इस आयोजन में अतिथि के रूप में शामिल हुए रक्सौल महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव जेडीयू के पूर्व जिला अध्यक्ष भुवन पटेल ,मेला समिति के अध्यक्ष चंचल राय, गोपाल यादव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया ।इस कुश्ती प्रतियोगिता में 32 जोड़ी पहलवान ने अपने दांव पेंच का प्रदर्शन किया।
पहले राउंड की कुश्ती अनु पहलवान (गाज़ीपुर ),छगू लाल पहलवान (बनारस) के बीच हुई,जिसमे अनु पहलवान विजई रहे।वहीं दूसरे राउंड में गब्बर पहलवान (राजस्थान ) और संतोष पहलवान (गोरखपुर) में कुश्ती हुई,जिसमे गब्बर पहलवान विजई हुए । तीसरे राउंड की कुश्ती सोना पहलवान (पनियहवा ) और भूषण पहलवान (परसा )के बीच हुई,भूषण पहलवान विजय हुए। जादू पहलवान (कोडिया नेपाल) और लाल पहलवान (बरियारपुर मोतीहारी) अमित पहल...









