फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रक्सौल प्रखंड के मुशहरवा में नाइट ब्लड सर्वे,310लोगो का लिया गया ब्लड सेंपल
रक्सौल।( Vor desk)।स्वास्थ्य विभाग ने रक्सौल को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए रात्रि कालीन ब्लड सेम्पल शिविर का शुरुआत कर दिया है।विभाग द्वारा 23से 27नंवबर तक संचालित होने वाले शिविर के लिए जागरूकता रथ सह मेडिकल टीम को अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित गाँवो में ब्लड सेम्पल के लिए टीम सक्रिय किया गया है।इससे पता लगाया जा सकेगा कि फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति क्या है।पहली कड़ी में इस कार्यक्रम के तहत रात्रि कालीन ब्लड सेम्पल शिविर का आयोजन रक्सौल प्रखण्ड के भेलाही पंचायत के मुशहरवा में किया गया।शिविर का स्थानीय मुखिया सुमन देवी और जद यू के प्रदेश महासचिव कपिल देव प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।
इस शिविर में कुल 310लोगो का ब्लड सेंपल लिया गया।अस्पताल डॉ राजीव रंजन कुमार और बीसी एम सुमित सिन्हा ने बता...









