चुनावी झलक:पहली बार वोट कर रहे युवाओं का जश्न,महिलाओ ने कहा- ‘गर्मी रोज,वोट एक रोज’!
रक्सौल।(vor desk)।विशेषकर पहली बार वोट कर रहे युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 18 साल की आयु पूरी कर चुके कई युवा अपनी पहली वोटिंग को लेकर बेहद उत्साहित थे। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर युवक युवतियों ने जम कर मतदान किया। पहली बार वोट डालने आए रक्सौल नगर निवासी प्रिंस सोनी अपने दोस्तों के साथ उत्साह से झूमते हुए, कहते हैं, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं पहली बार वोट डाल रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरे वोट से देश का भविष्य बेहतर हो सकता है।हमने काफी रिसर्च किया, बहुत सारे प्रत्याशियों के बारे में जाना और सोच-समझ कर अपना वोट डाला है।वहीं, कोईरिया टोला के मनीष राज ने कहा, हमारे भविष्य के लिए यह पहला कदम है। हमने अपने परिवारों, दोस्तों से सलाह ली और अब खुद को देश के निर्माण में शामिल महसूस कर रहे हैं।
फर्स्ट टाइम वोट डालने पहुंचे कोईरिया टोला के आदर्श कुमार ने बताया कि उ...









