चौका लगाने वाले डा. संजय जायसवाल को केंद्र सरकार में मंत्री बनाने की मांग,मोदी सरकार से बढ़ी जन अपेक्षा!
रक्सौल।(vor desk)।दशकों से केंद्रीय भागीदारी से महरूम चम्पारण की एक बड़ी आबादी को नई केंद्र सरकार से उम्मीद बढ़ गई है।इस बार चम्पारण में भाजपा के नीव के फाउंडर रहे वैश्यों के कद्दावर नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक पूर्व सांसद दिवंगत डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल के सुपुत्र व भाजपा के चौथे बार सांसद बने डॉक्टर संजय जायसवाल के मंत्री बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।विशेषकर उनके आधार वोटर रहे पिछड़े वर्ग (वैश्य) व दलित समुदाय में इस बात को लेकर काफी चर्चा है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी रहे डॉक्टर जायसवाल को नव गठित मंत्रीमंडल में अहम किरदार मिलेगा।चर्चा है कि एक समय ऐसा भी आया था कि तत्कालीन बीजेपी के चार बार के सांसद रहे डॉक्टर मदन प्रसाद जायसवाल को अटल सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान नही दिया गया और बिहार के उनसे जूनियर नेता महज एक उपचुनाव जितने के ...









