जद यू जिला उपाध्यक्ष के भाई सह आरा मिल संचालक सुजीत सिंह का गुमटी में लटका मिला शव,मुजफ्फरपुर से आई टीम ने किया एफएसएल जांच
रक्सौल ।(vor desk)।सीमावर्ती पूर्वी चंपारण के दरपा थाना पुलिस ने बहादुरपुर गांव में संचालित चिरान मिल परिसर की गुमटी से बाथुअहियां निवासी चिरान मालिक सुजीत सिंह का शव बरामद किया है। इस संबंध में सुजीत सिंह के पुत्र सिद्धांत सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वहीं,घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम भी पहुंची थी। आसपास से नमूना एकत्रित किया गया है। घटनास्थल पर पहुंच श्वान दस्ता ने भी जांच की है। मृत व्यवसायी बथुअहिया गांव निवासी सुजीत कुमार सिंह पूर्व एमएलसी प्रतिनिधि सह जदयू उपाध्यक्ष सुनील सिंह के छोटे भाई थे।
मृतक के बेटे ने क्या कहा
घटना की सूचना से क्षेत्र में ...









