दो कोविड मरीज को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई विदाई,नेपाल जाते वक्त जांच में मिले थे पॉजिटिव!
रक्सौल।(vor desk)।दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ कर उन्हें मंगलवार को रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।इस मौके पर उन्हें फुल माला पहना कर शुभ कामनाओं के साथ विदा किया गया।अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ0 राजीव रंजन कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए दोनों मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें आइसोलेटेड किया गया था और इलाज चल रहा था।
उन्होंने बताया कि इसमें एक कोलकाता का 25 वर्षीय युवक और मध्य प्रदेश की 56वर्षीय महिला शामिल है,जिन्हे आज छूटी दे दी गई है।उनके कोविड जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है।आर टी पी सी आर जांच के लिए सेंपल मोतिहारी भेजा गया था।रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद विभागीय निर्देश पर इन्हे छूटी दे दी गई है।उन्होंने बताया कि दोनो नेपाल जाते वक्त वीरगंज शंकराचार्य गेट पर हेल्थ डेस्क पर हुई जांच में पॉजिटिव आए थे।जिसके बाद उन्हें नेपाल प्रशासन ने भारतीय प्रशासन क...








