चुनाव के मद्देनजर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिसकर्मियों को रक्सौल थाना में प्राथमिक उपचार का दिया गया प्रशिक्षण
रक्सौल।(vor desk)।लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रक्सौल थाना परिसर में अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल के चिकित्सकों के द्वारा अनुमंडल के सभी थाना के थानाध्यक्षों एवं पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।।उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेडिकल ऑफिसर डॉ मुराद आलम ने हीट स्ट्रोक, भगदड़ में ज़ख्म, बुलेट इंज्यूरी, साँप के काटने,पानी में डूबने, सीपीआर, एबीसी इत्यादि पर प्राथमिक उपचार के बारे में बताया।डॉ मुराद आलम ने कहा किहीटस्ट्रोक तब होता है जब शरीर गर्म तापमान की प्रतिक्रिया में अपने प्राकृतिक थर्मोरेगुलेटरी सिस्टम (हाइपोथैलेमस) के माध्यम से खुद को ठंडा नहीं कर पाता है।इस स्थिति में मरीज़ के सिर में दर्द होना, अत्यधिक पसीना होना, चक्कर आना, शरीर का...









