रक्सौल में रेल इंजन से कट कर नेपाल आर्मी के पूर्व जवान की मौत
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में आईओसी डिपो के पास रेल इंजन से कटकर नेपाल आर्मी के पूर्व जवान की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक,शनिवार को उक्त घटना घटित हुई है। रक्सौल रेलवे यार्ड के समीप उक्त जवान की रेल ट्रैक पर सर और धड़ अलग अलग देखा गया,जिससे हड़कंप मचा। घटना की सूचना पर पहुंचे जीआरपी इंस्पेक्टर पवन कुमार व आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप ने शव को नियंत्रण में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।वहीं, घटना की सूचना नेपाल पुलिस को दी गई ,उपरांत, नेपाल पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजन को दी।
जीआरपी थाना पहुंचे परिजन ने रोते हुए बताया कि वो पूर्व में नेपाल सैनिक में कार्यरत थे। मानसिक रूप से विछिप्त होने के कारण पांच साल नौकरी रहते रिटायर्डमेन्ट लेना पड़ा। मृतक नेपाल के जिला रौतहट के हजमिनिया का निवासी रामकिशोर सिंह का पुत्र नितेश कुमार सिंह है।
नितेश कुमार सिंह के पत्नी ऋतु देवी...









