मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में अनुमंडल के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन,रामगढ़वा के अमित को मिले 462अंक तो रक्सौल के आयुष को 455अंक!
रामगढ़वा (vor desk)।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में अनुमंडल क्षेत्र के कई बच्चों के द्वारा बेहतर प्रदर्शन करते हुए अनुमंडल सहित जिले का नाम रौशन किया गया है। इस कड़ी में रामगढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरिया के छात्र अमीत कुमार ने 462 अंक लाकर अनुमंडल का नाम रौशन किया है। जबकि इसी स्कूल के जितेन्द्र महतो को 453 अंक मिले है। जबकि पांच छात्र-छात्राओं को 450 से अधिक अंक मिले है। प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मेरे विद्यालय से 68 छात्र-छात्रा मैट्रिक की परीक्षा में सामिल हुए थे जिसमें पाँच ने 450 से अधिक अंक प्राप्त किया है।
मैट्रिक में 91 प्रतिशत अंक लाकर आयुष ने बढ़ाया शहर का मान, कनक को मिले88प्रतिशत अंक
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के मैट्रिक के एक छात्र ने 91 प्रतिशत अंक लाकर पूरे शहर का मान बढ़ाया है। ...









