भारती पब्लिक स्कूल में हुआ विज्ञान मेला का आयोजन
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल शहर स्थित भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मेला में कक्षा यूकेजी से कक्षा नवम् तक के छात्र छात्राओं ने अपने रचनात्मक प्रयोगों और परियोजनाओं के माध्यम से अपनी अपनी विज्ञानशिलता का प्रदर्शन किया। कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के द्वारा बिहार के प्रसिद्ध लिटी चोखा, चाउमीन, पानीपुडी, ब्रेड पकोड़ा एवं कौफी का स्टॉल भी लगाया,जिसमे उपस्थित लोगों ने खरीद कर मोनेबल बढ़ाया और सराहा भी की। इस विज्ञान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख चिकित्सक डॉ प्रहस्त कुमार एवं प्रमुख शिक्षा विद डाॅ. प्रोफेसर राजकिशोर सिंह ने सयुक्त रुप से फीता काट कर किया।
इस दौरान डॉक्टर पी. कुमार ने कहा कि बच्चों के द्वारा निर्मित विज्ञान मेला एक रचनात्मक प्रयोग है,जो, निश्चित रूप से आगे के दिनों में उदाहरण पेश करेगा। उन्होंने सभी बच...









