स्वर्गीय मां की स्मृति में सेवा का संकल्प: पूर्व लायंस अध्यक्ष साइमन रेक्स ने माहेर ममता निवास में मनाया जन्मदिन
रक्सौल।(Vor desk)।मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची इबादत है, इसी भाव को चरितार्थ करते हुए रक्सौल एस.ए.बी. स्कूल के निदेशक सह लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन साइमन रेक्स ने अपनी दिवंगत माता का जन्मदिन अनूठे और सेवाभावी ढंग से मनाया। इस विशेष अवसर पर कनना स्थित 'माहेर ममता निवास' में एक प्रार्थना सभा और सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह निवास उन असहाय और निराश्रित महिलाओं का आश्रय स्थल है, जिन्हें उनके अपनों ने बेसहारा छोड़ दिया है।
यह आयोजन लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 ई के 'भूख सेवा सप्ताह' के तहत आयोजित किया गया, जिसमें लायन रेक्स ने अपनी मां के जन्म दिवस को जरूरतमंदों की सेवा के प्रति समर्पित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ममता निवास की महिलाओं द्वारा की गई विशेष प्रार्थना से हुई, जिसमें साइमन रेक्स के परिवार की खुशहाली और उनकी माता की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मां...









