पूर्वी चंपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, कई राज्यों में फैला था जाल
मोतिहारी/रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कड़े निर्देश पर यह बड़ी करवाई हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्यों को दबोचा, जो आम लोगों को अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर उनके बैंक खाते, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड का उपयोग साइबर फ्रॉड के लिए करते थे।ऐसे हुआ गिरोह का खुलासापुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बौधा निवासी कुंदेश कुमार कुशवाहा उर्फ छोटू भोले-भाले लोगों के खातों का उपयोग साइबर फ्रॉड की रकम मंगाने के लिए कर रहा है। इस सूचना के सत्यापन के लिए साइबर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव पराशर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रव...









