रक्सौल ICP में ‘फिटनेस रन’ का शानदार आयोजन: शून्य रेखा पर दौड़े 250 प्रतिभागी
रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। (Vor desk)।सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट' (ICP) रक्सौल के तत्वावधान में 'फिटनेस रन जीरो लाइन' के तहत ढाई किलोमीटर की मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया। इस दौड़ में स्कूली छात्रों, एसएसबी जवानों और स्थानीय ग्रामीणों सहित लगभग 250 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रमुख अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय महावाणिज्य दूतावास (बीरगंज) के महावाणिज्यदूत डी.एस. मीना, वाणिज्यदूत महेश दास, पतन प्रशासक कुमार राजीव रंजन, सहायक कस्टम आयुक्त राघवेंद्र साह और एसएसबी डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्ण आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
पूर्व एशियन चैंपियन ने दिलाया फिटनेस का संकल्प
दिल्ली से विशेष रूप से आईं पूर्व एशियन मैराथन चैंपियन डॉ. सु...









