धूमधाम से मना ‘ग्रो जीनियस प्ले स्कूल’ का वार्षिकोत्सव ,सांस्कृतिक समागम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोहा!
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के पंकज टॉकीज हॉल में ग्रो जीनियस प्ले स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक समागम का भव्य आयोजन हुआ,जिसमे बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वहां मौजूद लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर परिषद की उपसभापति पुष्पा देवी , श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के सचिव कैलाश चन्द काबरा, सीमा जागरण मंच के स्टेट कोर्डिनेटर महेश अग्रवाल, डीआरडीओ ब्रजेश ओझा, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा, पूर्व अध्यक्षा वीणा गोयल , संगीता धानोठिया,कपड़ा बैंक की निर्देशिका ज्योतिराज गुप्ता, स्वच्छ रक्सौल अध्यक्ष रंजीत सिंह एवं ग्रो जीनियस प्ले स्कूल की निर्देशिका शिखारंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया ।
वहीं राष्ट्रगान एवं गणेश वंदना के साथ क...









