अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित,वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को किया गया सम्मानित!
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखंड के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को एक साथ जारी किया गया।राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने डीईओ के निर्देश पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में जारी किया गया।कक्षा एक से आठवीं तक वार्षिक परीक्षा में बच्चों को ग्रेड दिया गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए डीपीओ सह बीईओ प्रियदर्शी सौरभ ने बताया की प्रखण्ड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक अभिभावकों को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके आलोक में अभिभावकों के समक्ष उनके बच्चों का प्रगति पत्रक दिखाया गया।अभिभावकों को यह बताया गया कि उनका बच्चा वर्ग में अच्छा कर रहा है या नहीं और उन्हें वर्ग शिक्षक प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका भी हस्तगत कराये।वही, राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के प्रधानाध्यापक ...









