रक्सौल में टायर रिपेयरिंग की दुकान में भीषण आगलगी,संचालक हीरा मियां की झुलस कर मौत!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर कस्टम माल गोदाम रोड स्थित एक टायर रिपेयरिंग की दुकान में आग लगने की घटना से अफरा तफरी मच गई।इस भीषण आगलगी में झुलस कर एक बुजुर्ग हीरा मियां (68)की मौत हो गई।मृतक उक्त फूलने टायर पंचर बनाने और रिसोलिंग का काम करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों ने बताया की गुरुवार की दोपहर अचानक आगलगी की घटना हुई।बताया गया की टायर में आग लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।आसपास के दुकानदारों ने बताया कि आग बहुत तेजी से फैली और बेकाबू हो गई।आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। सूत्रों का दावा है कि दुकान में रखे टायर और ज्वलनशील पदार्थों से आग भड़क गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुकान के अंदर से चीख-पुकार सुनाई दी। आग की लपटों के कारण कोई अंदर नहीं जा सका।स्थिति नियंत्रण से बाहर हो ...









