दिवाली के दूसरे दिन असावधानी का कहर: रक्सौल में दो जगह भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
रक्सौल। (vor desk)।दीपावली के अगले दिन असावधानी के कारण रक्सौल प्रखंड में मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर भीषण आग लगने की घटनाएँ सामने आईं, जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पनटोका पंचायत के धुपवाटोला में एक घर और उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं रक्सौल के नागा रोड स्थित चूड़ी, लहठी और बेल्ट के गोदाम में भी बड़ा नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही जगहों पर आग पटाखों या जलते दीये से लगी हो सकती है।
धुपवाटोला में गैस सिलेंडर फटने से फैली आगपहला मामला पनटोका पंचायत के धुपवाटोला का है, जहां निवासी शिवशंकर प्रसाद उर्फ बाबू साहब के घर में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे आग तेजी से फैल गई। इस घटना में शिवशंकर प्रसाद का घर और उसमें संचालित किराना दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई।गनीमत रही कि घटना ...









