मशाल टू खेलकूद प्रतियोगिता: लम्बी कूद में छात्रा ख़ुशी कुमारी प्रथम स्थान हासिल कर बनी स्वर्ण पुरस्कार विजेता!
रक्सौल।(Vor desk)।कौन कहता है कि आसमां में सुराख नही हो सकता, एक पत्थर तो जरा तबियत से उच्छालो यारों….कवि दुष्यंत के इस काव्यांश को सीमावर्ती राजकीय मध्य विद्यालय,पनटोका के छात्र- छात्राओं ने चरितार्थ किया है। प्रखण्ड स्तरीय मशाल टू खेलकूद प्रतियोगिता में लम्बी कूद में एक छात्रा ख़ुशी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पुरस्कार विजेता बनी है।वही,अंडर-14 निर्मला कुमारी ने (बालिका वर्ग) क्रिकेट बॉल थ्रो व राजकुमार ने भी क्रिकेट बॉल थ्रो (बालक वर्ग) राजकुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर पदक हासिल किया है। जानकारी के मुताबिक,प्रखण्ड के भेलाही स्थित नथुनी दुर्गा उच्चतर विद्यालय के मैदान पर खेले गए प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता(मशाल-2) में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका के तीन छात्र- छात्राओं ने बाजी मारी है। जहाँ प्रखण्ड स्तर पर लम्बी कूद में सातवे वर्ग की छात्रा खुशी कुमारी ने अ...









