नेपाल:बारा जिला के विधायक सह पूर्व मंत्री जितेंद्र सोनल बने मधेश प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री,सीमा क्षेत्र में हर्ष का माहौल
रक्सौल।(Vor desk)।मधेश प्रदेश में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के नेता जितेंद्र सोनल को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। बुधवार शाम को प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने संविधान की धारा 168 के उपधारा 2 के तहत श्री सोनल को मुख्यमंत्री पद पद पर नियुक्त करते हुए पत्र सौंपा।
उक्त धारा के तहत किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत न होने की स्थिति में, प्रदेश सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले दो या दो से अधिक दलों के समर्थन से बहुमत प्राप्त करने में सक्षम प्रदेश सभा सदस्य को प्रदेश प्रमुख द्वारा मुख्यमंत्री नियुक्त करने का प्रावधान है।
सोनल (जितेंद्र सोनल) मधेस आंदोलन के समय अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले एक नेता हैं।बारा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4(ख) से 12,186मतों से प्रदेश सभा सदस्य (विधायक) निर्वाचित हुए मुख्यमंत्री सोनल ने आज ही प्रदेश प्रमुख का...









