Saturday, March 7

Author: VorDesk

नेपाल चुनाव 2026 ‘घंटी’ की प्रचंड सुनामी, पुराने दिग्गजों के किलों में सेंध; रास्वपा 4 सीट जीतने के साथ 109 सीटों पर आगे!

नेपाल चुनाव 2026 ‘घंटी’ की प्रचंड सुनामी, पुराने दिग्गजों के किलों में सेंध; रास्वपा 4 सीट जीतने के साथ 109 सीटों पर आगे!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk)।​नेपाल प्रतिनिधि सभा निर्वाचन 2026 के शुरुआती नतीजों और रुझानों ने देश की राजनीतिक दिशा बदलने के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। स्थापित राजनीतिक दलों—नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और माओवादी केंद्र—के पारंपरिक 'गढ़' इस बार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की प्रचंड लहर में ढहते नजर आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रास्वपा 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और 4 सीटों पर आधिकारिक जीत दर्ज कर चुकी है. ​'बैलेट विद्रोह' से पलटा पासा ​राजनीतिक विश्लेषकों ने इस चुनावी रुझान को जनता का 'बैलेट विद्रोह' करार दिया है. भ्रष्टाचार, राजनीतिक अस्थिरता और सुशासन की कमी से उपजी निराशा ने मतदाताओं को पारंपरिक दलों से विमुख कर रास्वपा की ओर मोड़ दिया है. काठमांडू के मेयर बालेन शाह के प्रभाव और रास्वपा की बढ़ती लोकप्रियता ने इस बार मधेस से लेकर पहाड़ों तक नए समीकरण लिख दिए हैं....
रक्सौल के लाल ने बढ़ाया मान: मनु कुमार का इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रक्सौल के लाल ने बढ़ाया मान: मनु कुमार का इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के नागा रोड (वार्ड संख्या-11) निवासी रामाशंकर प्रसाद कानू एवं रेणु देवी के ज्येष्ठ पुत्र मनु कुमार ने अपनी मेहनत और मेधा के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। मनु कुमार का चयन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन खुफिया विभाग (Intelligence Bureau) में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO/Executive) (ED)के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में उत्सव का माहौल है, बल्कि रक्सौल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। ​अथक प्रयास और शैक्षणिक सफर वर्ष 2024 की प्रतिष्ठित आईबी (IB) परीक्षा के फाइनल परिणाम में मनु कुमार (रोल नंबर–209519302984) ने सफलता का परचम लहराया है। उनकी सफलता की नींव उनके रक्सौल स्थित प्रारंभिक वर्षों में ही पड़ गई थी। उन्होंने दसवीं और बारहवीं की शिक्षा कानपुर के जी.एस.ई. कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के ल...
भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 458 ग्राम स्मैक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 458 ग्राम स्मैक के साथ माँ-बेटा गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर/रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)।: भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी का अंतरराष्ट्रीय जाल लगातार फैलता जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा क्षेत्र से आदापुर प्रखंड के सिरसिया माल गाँव निवासी माँ-बेटे को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्जिदा खातून और उनके बेटे दिलशाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उनके पास से 458 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है। ​साधारण परिवार की आड़ में तस्करी का खेल ​पुलिस जांच में सामने आया है कि यह परिवार आर्थिक रूप से बेहद सामान्य पृष्ठभूमि का है। आरोपी महिला सन्जिदा खातून रामगढ़वा बाजार में चूड़ी की दुकान चलाती थी, जबकि उसका पति काठमांडू (नेपाल) में रहकर सिलाई का काम करता है। प...
रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति ने सम्मान और सौहार्द के रंगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

रक्सौल: श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति ने सम्मान और सौहार्द के रंगों के साथ मनाया होली मिलन समारोह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल के श्री राम जानकी विवाह भवन में 'श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति' द्वारा होली मिलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष शिवपूजन प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस उत्सव में समाज के विभिन्न वर्गों ने एकजुट होकर अबीर-गुलाल उड़ाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।​कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्ता के सम्मान के साथ हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने होली को रिश्तों को संजोने का पर्व बताया। उन्होंने समाज में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता की सराहना की, साथ ही सचेत किया कि आधुनिक दौर में मोबाइल के बढ़ते प्रभाव से पारिवारिक बिखराव हो रहा है। उन्होंने महिलाओं से परिवार को अधिक समय देने का आह्वान किया ताकि नई पीढ़ी में संस्कार और असली खुशियां जीवित रह सकें।​अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि होली ...
नेपाल आम चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 60% मतदान, अब लोहे की जाली और सीसीटीवी के कड़े पहरे में मतगणना शुरू

नेपाल आम चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच 60% मतदान, अब लोहे की जाली और सीसीटीवी के कड़े पहरे में मतगणना शुरू

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​काठमांडू/वीरगंज/रक्सौल।(Vor desk) पड़ोसी देश नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के चुनाव गुरुवार, 5 मार्च को उत्साहपूर्ण और सामान्यतः शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। निर्वाचन आयोग के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, देशभर में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होते ही सभी मतपेटियों को सील कर भारी सुरक्षा के बीच गणना केंद्रों पर पहुँचा दिया गया है, जहाँ कई जिलों में सर्वदलीय बैठक के बाद मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ​चुनावी आंकड़े और 'जेनजी' उत्साह ​संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र बनने के बाद नेपाल का यह तीसरा आम चुनाव है। कुल 275 सीटों (165 प्रत्यक्ष और 110 समानुपातिक) के लिए हुए इस मतदान में लगभग 1.89 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। 'जेनजी (Gen-Z) आंदोलन' के बाद हो रहे इस चुनाव में युवाओं की भागीदारी और राजनीतिक स्थिरता की...
सफलता की उड़ान: एसएवी स्कूल के आदित्य ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गाड़े झंडे, 87% अंकों के साथ मिली कामयाबी

सफलता की उड़ान: एसएवी स्कूल के आदित्य ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में गाड़े झंडे, 87% अंकों के साथ मिली कामयाबी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। "मन में जज्बा, काम में ईमानदारी और समय का सही सदुपयोग हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।" इस कहावत को रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित एसएवी (SAV) विद्यालय के छात्र आदित्य कुमार सर्राफ उर्फ घनश्याम कुमार सर्राफ ने सच कर दिखाया है। आदित्य ने 'अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा' (AISSEE) में 87 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र और विद्यालय का मान बढ़ाया है। ​विद्यालय में जश्न: गुरुओं ने खिलाया लड्डू ​आदित्य की इस शानदार सफलता पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के प्राचार्य साईमन रेक्स ने मेधावी छात्र का मुंह मीठा कराकर उसे बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक मंदीप कुमार, कृष्णा कुमार और इंद्र सर्राफ सहित आदित्य के माता-पिता—गोपाल कुमार सर्राफ व रेखा देवी और उनकी छोटी बहन भी मौजूद रही। शिक्षकों ने आदित्य को उज्...
आदापुर: सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना पड़ा भारी, वायरल फोटो देख पुलिस ने युवक को दबोचा

आदापुर: सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना पड़ा भारी, वायरल फोटो देख पुलिस ने युवक को दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​आदापुर (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। सोशल मीडिया पर रसूख दिखाने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हथियार के साथ फोटो डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। आदापुर थाना पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर अवैध कट्टे के साथ फोटो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के उन असमाजिक तत्वों में हड़कंप है जो सोशल मीडिया को हथियारों के प्रदर्शन का जरिया बनाते हैं। ​तफ्तीश के बाद झिटकहियाँ में छापेमारी​जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक का कट्टा लहराते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने वायरल फोटो की तकनीकी जांच की और युवक की पहचान स्थापित की। आरोपी की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के झिटकहियाँ निवासी विकेश कुमार यादव उर्फ विकास (पिता राज किशोर राय) के रूप में हुई। पहचान सुनिश्चित होने...
नेपाल चुनाव: पर्सा में बम बनाने की सामग्री के साथ ‘नेकपा’ उम्मीदवार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

नेपाल चुनाव: पर्सा में बम बनाने की सामग्री के साथ ‘नेकपा’ उम्मीदवार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज/पर्सा, नेपाल।(Vor desk)। नेपाल में आम चुनाव से ठीक पहले पर्सा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी सहित चार लोगों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह पर्सा पुलिस द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया गया। ​चेकिंग के दौरान डिक्की में मिला संदिग्ध बॉक्स ​पर्सा के पुलिस अधीक्षक (SP) सुदीपराज पाठक ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10:15 बजे नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी बल (APF) की एक संयुक्त टीम पर्सागढ़ी नगरपालिका-3, बडनिहार बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरपुर की ओर से आ रही एक गाड़ी (BA 10 CHA 1250) को रोककर तलाशी ली गई। ​गाड़ी की पिछली डिक्की की जांच करने पर टेप से लिपटा हुआ एक चौकोर टिन का बॉक्स बरामद हुआ। संदेह होने पर पुलिस ने गाड़ी ...
नेपाल चुनाव: वीरगंज में सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुतली बम और आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

नेपाल चुनाव: वीरगंज में सेना का बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुतली बम और आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल में होने वाले आम चुनाव की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए नेपाली सेना ने वीरगंज में एक बड़ा 'सर्च ऑपरेशन' चलाया है। बुधवार तड़के करीब दो बजे वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर-16 के इनर्वा क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान सेना ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। ​धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने की बड़ी साजिश नाकाम ​गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरगंज-16 निवासी कृष्ण यादव, रोहित पटेल और अवजित यादव के रूप में हुई है। सेना के अनुसार, ये तीनों चुनाव के दौरान धार्मिक द्वन्द्व और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की योजना बना रहे थे। इनके पास से बरामद सामग्रियों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ​बरामदगी की सूची: इन युवकों के पास से 09 सुतली बम (विस्फोटक),01 सुअर का कटा हुआ सिर (धार्मिक उन्माद फैलाने हेतु),05 सफेद रंग के...
नेपाल चुनाव: पर्सा में प्रशासन की सख्ती, सीमावर्ती इलाकों से 20 भारतीय मोटरसाइकिलें जब्त

नेपाल चुनाव: पर्सा में प्रशासन की सख्ती, सीमावर्ती इलाकों से 20 भारतीय मोटरसाइकिलें जब्त

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​बीरगंज/रक्सौल। नेपाल के पर्सा जिले के ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रही 20 भारतीय नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिलों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह कार्रवाई आगामी 5 मार्च (फागुन 21 गते) को होने वाले चुनावों के मद्देनजर की गई है। ​जिला सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए 2 मार्च (18 फागुन) से लेकर मतदान के दिन 5 मार्च की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक पूरे पर्सा जिले में भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के संचालन पर पूर्ण रोक लगाई गई है। इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर इलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया ने गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों से इन वाहनों को जब्त किया। ​इलाका पुलिस कार्यालय पोखरिया के पुलिस निरीक्षक प्रद...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!