Thursday, September 3

विद्यालय प्रधानों की बैठक में शैक्षणिक एवं डिजिटल कार्यों की समीक्षा


रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापकों की आवश्यक बैठक-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला बुधवार को नथुनी दुर्गा उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरन्दरा, भेलाही में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। साथ ही विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक एवं सूचना एवं संचार तकनीक प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक, डिजिटल एवं जागरूकता कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रधानों को पारिस्थितिकी क्लब के गठन का अधिसूचना अपलोड करने, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए कुल पौधों की संख्या, नवाचार के लिए प्रेरित पुरस्कार योजना में पंजीकृत बच्चों की संख्या आदि की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया।


इसके अलावा परियोजना आधारित शिक्षण एमआईपी-4 के तहत दीक्षा ऐप पर प्रमाणपत्र प्राप्त करने, दीक्षा ऐप पर मीना मंच से संबंधित पाठ्यक्रम पूरा करने, विद्यालय स्वच्छता से संबंधित रिपोर्ट अपलोड करने तथा उच्च विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन करने की स्थिति की समीक्षा की गई।
विद्यालयों में संचालित नशा मुक्ति कार्यक्रम की रिपोर्ट, प्रहस्त ऐप-2 पर सभी शिक्षकों का पंजीकरण एवं पाठ्यक्रम पूरा करने तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान के तहत कक्षा 1 से 3 एवं 4 से 8 तक की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली गई।
बैठक में मध्याह्न भोजन प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, तकनीकी समूह के अमरदीप कुमार एवं मदन प्रसाद यादव, संकुल समन्वयक मनोज कुमार सहित छोटेलाल राय, गोपाल प्रसाद, राजेश कुमार, संजय कुमार, हृदेश प्रसाद, श्रीलाल प्रसाद, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मुनेश राम, बृजकिशोर प्रसाद, हरेंद्र कुमार, तहसीलदार सिंह, सुबोध कुमार राम, राजकुमार गुप्ता, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, आशीष कुमार पचौरी, चंदन राम, जितेंद्र प्रसाद, विद्या बाबू, अरबिंद कुमार, जवाहिर प्रसाद, प्रियंका कुमारी, रौनक अनम, राजेश प्रसाद, कृष्णा कुमार सिंह, परशुराम बैठा, नसीमा खातून, वंदना कुमारी, विनीता कुमारी, कैमु नेशा, अपर्णा कुमारी, मृदुला तिवारी, विभा गुप्ता एवं पूनम कुमारी सहित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
बैठक में आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान तथा परियोजना आधारित शिक्षण तकनीकी समूह, बीआरसी रक्सौल की ओर से सभी विद्यालय प्रधानों को निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने और उनकी अद्यतन स्थिति के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!