Wednesday, September 2

पलनवा पावर उपकेंद्र के पलनवा फीडर में कल 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली सप्लाई, सुबह 10 बजे से दोपहर 02 तक बजे तक होगा 33 KV में मेंटेनेंस का काम

रक्सौल।(Vor desk)।
पलनवा पावर शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कुल 4 घंटे पावर कट रहेगा। सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया कि पलनवा पावर हाउस के पलनवा फीडर में मेंटेनेंस का काम होना बेहद जरूरी है, जिसके कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है।
मरम्मत कार्य के दौरान भेलाही, लौकरिया, परसौना तपसी, पूरनद्रा, पलनवा जगधर, सिसवा सौनाहा कि आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी भरने और मोबाइल चार्ज करने जैसे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम बुधवार सुबह 10:00 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!